spot_img
spot_img

अब 600 रुपये में मिलेगा LPG सिलेंडर, मोदी का बड़ा ऐलान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : LPG रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 600 रुपया होगा। सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को 100 रुपये और बढ़ा दिया गया है। मतलब 200 रुपये सब्सिडी के बजाय अब 300 रुपया सब्सिडी मिलेगी। इसका लाभ उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक के बाद इसका ऐलान किया।

यहां याद दिला दें कि इससे पहले रक्षा बंधन के मौके पर केंद्र सरकार ने LPG रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की थी। उस समय गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए गये थे, वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी बढ़कर 400 रुपये कर दी गई थी। वहीं अब सब्सिडी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये की गई है।

अब दिल्ली में इतनी कीमत

इस साल सितम्बर महीने में केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ाकर 200 से 400 रुपये किया गया था, अब सब्सिडी वाले एक सिलेंडर की कीमत 603 रुपये रह गई है। आम नागरिकों के लिए दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है।

9.60 करोड़ है उज्ज्वला लाभार्थियों की संख्या

1 मई 2016 को शुरू PM Ujjwala Yojna के तहत लाभार्थियों को पहली बार में गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा फ्री में दिया जाता है। फिलहाल, लाभार्थियों की संख्या 9.60 करोड़ है। वहीं रक्षाबंधन के मौके पर LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाने का ऐलान करने के साथ ही केंद्र सरकार ने इसमें 75 लाख लाभार्थियों को और जोड़ने को मंजूरी दी थी। इस इजाफे के बाद देश में लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 35 लाख हो जायेगी।

इसे भी पढ़ें :‘अपना कमाओ अपना खाओ’ जैसे लब्ज बन गया पति का काल… जानें

इसे भी पढ़ें :एक खबर, पुलिस की नींद, चैन और सुकून ले गया, ATS ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें :रेमिडिसिवर इंजेक्शन को ऊंचे दाम में बेचा, गुनाहगारों को… जानें

इसे भी पढ़ें :अनाथ हो गया हीरालाल का परिवार… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...