कोहराम लाइव डेस्क : कंपनी ने Facebook को भी Instagram की ही तरह Reels नाम दिया है जहां पर यूजर्स शॉर्ट वीडियोज बना सकते हैं और अपनी न्यूज फीड में उन्हें शेयर भी कर सकते हैं। इस फीचर को फिलहाल भारत में टेस्ट किया जा रहा है। Facebook Reels के लिए न्यूज फीड में एक अलग टैब दिया गया है।
इस टैब के जरिए यूजर्स Facebook Reels देख पाएंगे। देखा जाए तो भारत में शॉर्ट वीडियोज का चलन भारत में काफी व्यापक और लोकप्रिय है। इसके लिए कई ऐप्स भी मौजूद हैं जिन्होंने Tiktok के बैन होने के बाद मार्केट में कदम जमाने शुरू किए हैं। आपको बताएंगे कि Facebook Reels को यूजर्स कैसे बना पाएंगे और कैसे शेयर कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ें :दिल की सेहत को संतुलित रखता है बाजरे का आटा, जानें अन्य खासियत
इस तरह क्रिएट और शेयर करें Facebook Reels
- सबसे पहले आपको अपने Facebook अकाउंट में जाना होगा। इसके बाद आपको Reels पर टैप करना होगा। यह विकल्प आपको Facebook के न्यूज फीड में ही दिया गया होगा।
- Facebook ऐप कैमरा को ओपन करेगी जिसके जरिए आप वीडियोज रिकॉर्ड कर पाएंगे। साथ ही अपने फोन से वीडियो क्लिप्स को अपलोड भी कर पाएंगे।
- फिर राइट साइड में कई तरह के विकल्प दिए गए जिनमें एड म्यूजिक, एडजस्ट स्पीड, टाइमर भी दिए गए हैं। इसके साथ ही कई इफेक्ट्स भी दिए गए हैं।
- आप अपनी वीडियो में इन इफेक्ट्स के जरिए कई तरह के ट्रांजिशन कर सकते हैं। जब आप Facebook Reels बना लें तो आप उसे अपनी न्यूज फीड में शेयर करें। इसे आप अपने मुताबिक अपने दोस्तों या किसी कस्टम ऑडियंस के साथ भी शेयर कर सकते हैं। हालांकि, अभी कंपनी ने केवल इन्हें न्यूज फीड में ही शेयर करने का विकल्प दिया है।
- Instagram Reels की ही तरह यहां भी आप Facebook की म्यूजिक लाइब्रेरी के जरिए म्यूजिक ले पाएंगे या फिर कोई ओरिजनल ऑडियो भी अपलोड कर पाएंगे।
- Facebook की एक और लाइब्रेरी है जहां पर कई AR इफेक्ट्स हैं जिन्हें आप Reels में अपलोड कर सकते हैं।
- आप टाइमर और काउंटडाउन भी सेट कर सकते हैं जब आप हैंड्स-फ्री तरह के शूट कर रहे हों। साथ ही आप वीडियो या ऑडियो को स्पीड अप और स्लो डाउन भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…
शेयर करने की सुविधा दे रहा
Facebook, Reels को केवल न्यूज फीज में ही शेयर करने की सुविधा दे रहा है। इन्हें Instagram पर शेयर नहीं किया जा सकेगा। Facebook पर रिकमेंडेड वीडियो के तौर पर अपनी Reels को शेयर करने के लिए कुछ चुनिंदा Instagram क्रिएटर्स को लेकर टेस्टिंग की जा रही है। यह एक क्रॉस पोस्टिंग होगी जिसमें कुछ लिमिटेड ग्रुप्स को ही यह अनुमति दी जाएगी। अभी यह कहना कुछ मुश्किल है कि Facebook कब तक इसे दूसरे यूजर्स के लिए रोलआउट करेगा।
इसे भी पढ़ें :न फेंकें प्याज के छिलके, कई पोषक तत्वों से हैं भरपूर, जानिए फायदे








