spot_img

अब दो दिनों के लिए झारखंड बंद का ऐलान… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बीते दिनों चतरा में हुई मुठभेड़ से बौखलाए नक्सलियों ने 2 दिन बंद का ऐलान किया है। यह ऐलान भारत की कम्युनिस्ट पूर्वी बिहार-पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी ने किया है। इस बारे में पार्टी के प्रवक्ता प्रतीक ने प्रेस बयान जारी किया है। जारी बयान में 20 और 21 अप्रैल को झारखण्ड-बिहार बंद करने की घोषणा की गई है। यह बंद 20 अप्रैल की मध्य रात्रि से ही शुरू हो जाएगा। बंद से आवश्यक सेवा जैसे दूध, एम्बुलेंस, अखबार व अन्य जरूरी सेवा को मुक्त रखा जाएगा।

यहां याद दिला दें कि बीते 3 अप्रैल को चतरा-पलामू के बॉर्डर पर लावालौंग थाना इलाके के गरहे जंगल में 5 नक्सलियों को मुठभेड़ कर ढेर कर दिया गया था। इसमें स्पेशल एरिया कमिटी सदस्य गौतम पासवान, अजित उरांव व तीन सबजोनल कमिटी सदस्य अमर भोक्ता, अजय यादव व संजीत भुइयां शामिल थे। इस मुठभेड़ से नक्सलियों को गहरा झटका लगा है। वहीं प्रशासन ने इसे पुलिस की बड़ी कामयाबी माना था। डीजीपी ने खुद नक्सलियों से लोहा लेने वाले जवानों से मुलाकात करते हुए उनका हौसला बढ़ाया था। साथ ही जवानों के बीच इनाम की राशि का वितरण किया था। अपने नक्सली साथियों के मारे जाने के विरोध में माओवादियों ने यह 48 घंटे के झारखंड और बिहार बंद का एलान किया है।

 

इसे भी पढ़ें : अनुकंपा पर नौकरी कर रही महिला का क’त्ल… देखें

इसे भी पढ़ें : PNB ग्राहकों ले लिए बड़ी खबर, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : PAN कार्ड वाले यह काम किया तो देने पड़ेंगे 10 हजार जुर्माना

इसे भी पढ़ें : IRCTC ने दी ‘वॉर्निंग’, भूलकर भी ना करें इस ऐप को इंस्टॉल

इसे भी पढ़ें : पेट्रोल 10-LPG स‍िलेंडर 120 रुपये महंगा, जान‍िए डीजल का रेट

इसे भी पढ़ें : सरकारी कर्मी-पेंशनरों को ईद का तोहफा…देखें

इसे भी पढ़ें : जनधन अकाउंट वालों के लिए बड़ी खबर… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : HDFC Bank का धमाकेदार ऐलान, देखें क्या

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...