Kohramlive : पाकिस्तान में महंगाई की मार से आम जनता परेशान है। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे देश के मुद्रा के मूल्य में भारी गिरावट आई है। ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल के दाम 282 रुपये लीटर हो गया है। वित्त मंत्री इशाक डार ने देर रात कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए कहा कि डीजल और हल्के डीजल तेल की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया। इनके दाम पहले की तरह क्रमशः 293 रुपये और 174.68 रुपये प्रति लीटर रहेंगे।
मिट्टी का तेल यानी केरोसिन के दाम भी 5.78 रुपये बढ़कर 186.07 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। नई कीमतें रविवार यानी 16 अप्रैल को रात 12 बजे से प्रभावी हो गई हैं। डार ने स्वीकार किया कि यह बदलाव जरूरी था, क्योंकि पिछले 15 दिन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़े हैं। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC+) ने इस महीने की शुरुआत में उत्पादन में कटौती की घोषणा की थी। इसके बाद से कच्चे तेल के दाम बढ़ गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है, यहां पर एलपीजी की कीमत में भी इजाफा हो गया है।
ओजीआरए (OGRA) की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार LPG की कीमत में 10 प्रति किलोग्राम (पाकिस्तानी रुपये) तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। एलपीजी (LPG) की नई कीमत बढ़कर 229 पाकिस्तानी रुपये हो गई है। इसके साथ ही एलपीजी के घरेलू सिलेंडर की कीमत में 120 पाकिस्तानी रुपये का इजाफा हो गया है। इसके अलावा, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 450 पाकिस्तानी रुपये का इजाफा हुआ है।
इसे भी पढ़ें : सस्ता हुआ खाने का तेल, देखें…
इसे भी पढ़ें : PPF Scheme में पैसा लगाने वालों की लगी लॉटरी…देखें
इसे भी पढ़ें : इन लोगों को अब फ्री में मिलेगा दाल, चीनी, नमक…देखें
इसे भी पढ़ें : जनधन खाताधारकों को मिलेंगे 10 हजार! केंद्र का तोहफा
इसे भी पढ़ें : SBI-ICICI-HDFC-PNB ग्राहकों के लिए RBI गवर्नर का ऐलान
इसे भी पढ़ें : फ्री राशन लेने के समय में सरकार ने किया बदलाव… देखें
इसे भी पढ़ें : बीयर के शौकीन लोगों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : अब नहीं भरना होगा Income Tax! केंद्र ने जारी किया गाइडलाइन…देखें















