spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अनुकंपा पर नौकरी कर रही महिला का क’त्ल… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh(Sunil Sahu) : घर के अंदर घुसकर तेज धार हथियार से यशोदा देवी की हत्या कर दी गई। घटना के वक्त बेटा घर में ही था। बताया जा रहा है कि मां को बचाने की कोशिश में बेटा राहुल भी बुरी तरह जख्मी हो गया। उसने शोर मचाना शुरू किया। घटना को अंजाम दे अपराधी घर में रखे जेवरात सहित कैश लेकर फरार हो गए। शोर सुन आसपास के लोग वहां इकट्ठा हुए। आनन-फानन में राहुल को भुरकुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह सनसनीखेज वारदात बीती रात हजारीबाग के बड़कागांव के उरीमारी थाना ओपी के चेकपोस्ट कॉलोनी में हुई।

बेटा
बेटा

राहुल ने इस पर लगाया इल्जाम 

बेटे राहुल ने घटना के बारे में बताया कि रात में हथियार से लैस अपराधी घर में घुसे। उसके एक हाथ में चाकू एवं  दूसरे हाथ में पिस्टल था। अपराधियों ने मां पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मैंने किसी तरह भागकर लोगों को इसकी जानकारी दी। राहुल ने इस मामले में अपने परिचित सीटन करमाली और उसके दो अज्ञात साथियों पर इल्जाम लगाया है। आसपास के लोगों का कहना है कि सीटन दागी किस्म का शख्स है और पहले भी जेल जा चुका है। सीटन करमाली खुद उरीमारी ओपी पहुंचा है जहां फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उरीमारी ओपी प्रभारी शशि भूषण कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी सीटन करमाली पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला संवेदनशील है। घटना के हर पहलू की जांच पड़ताल कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पति की अनुकंपा पर मिली थी नौकरी 

56 साल की यशोदा उरीमारी परियोजना में कार्यरत सीसीएल कर्मी थी। वह चेकपोस्ट कॉलोनी में क्वार्टर में रहती थी। उन्हें यह नौकरी अपने पति की अनुकंपा पर मिली थी। कई साल पहले उनके पति कैला करमाली की भी मौत हो चुकी है। पति की मौत के कुछ महीनों बाद ही एक बेटे की भी मौत हो गई। अगले महीने राहुल की शादी होने वाली थी। घर में शादी के गहने और कैश रखे थे। जिसे अपराधी अपने साथ ले गये।

गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम 

घटना के गुस्साये लोगों ने बुधवार सुबह उरीमारी चेकपोस्ट के पास उरीमारी भुरकुंडा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान ट्रांसपोर्टिंग भी प्रभावित रहा। बातचीत के बाद सीसीएल प्रबंधन ने तत्काल 75000 रुपए देने एवं नौकरी के संबंध में कागजी कार्रवाई करने की बात कही। वहीं सीसीएल आवासों में रह रहे लोगों का सर्वे करने की बात कही गई। जिसके बाद सड़क जाम हटा लिया गया। मौके पर मुख्य रुप से प्रबंधक की ओर से क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी एन के सिंह, अमला अधिकारी अजय कुमार, उरीमारी ओपी प्रभारी शशि भूषण कुमार सिंह, जनप्रतिनिधि राजू यादव, संजीव बेदिया, सीताराम किस्कू, डॉक्टर जी आर भगत, गणेश राम, बाल्मीकि यादव, लालू महतो, बालेश्वर महतो, आशीष राम, दीपक विश्वकर्मा, चंदू जायसवाल, रामटहल मेहता, अनिल कुमार संतोष कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : PNB ग्राहकों ले लिए बड़ी खबर, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : PAN कार्ड वाले यह काम किया तो देने पड़ेंगे 10 हजार जुर्माना

इसे भी पढ़ें : IRCTC ने दी ‘वॉर्निंग’, भूलकर भी ना करें इस ऐप को इंस्टॉल

इसे भी पढ़ें : पेट्रोल 10-LPG स‍िलेंडर 120 रुपये महंगा, जान‍िए डीजल का रेट

इसे भी पढ़ें : सरकारी कर्मी-पेंशनरों को ईद का तोहफा…देखें

इसे भी पढ़ें : जनधन अकाउंट वालों के लिए बड़ी खबर… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : HDFC Bank का धमाकेदार ऐलान, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : कल से न्यू गिरिडीह से रांची के लिए नई ट्रेन, देखें Schedule

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...