कोहराम लाइव डेस्क : यह सूचना 2021 के प्रारंभ में ही आई थी कि एपल अपनी इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी में जुटी है। अपनी नई इलेक्ट्रिक कार के लिए एपल ह्यूंदै मोटर से साझेदारी करने जा रही है। अब ये खबर तकरीबन पुख्ता हो चुकी है कि एपल की इलेक्ट्रिक कार को ह्यूंदै मोटर बनाएगी।
इसे भी पढ़ें :Republic भारत के एंकर विकास शर्मा का निधन, कोविड ने ली जान
2027 में सेल्फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार
इस सूचना के आने के बाद ह्यूंदै के शेयरों में 20 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। एक रिपोर्ट में ह्यूंदै की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि एपल के साथ बातचीत शुरुआती अवस्था में है। दूसरी रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों कंपनियां 2027 में सेल्फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार लांच करेंगी।
इसे भी पढ़ें :झारखंड के शाहबाज नदीम को ऐसे मिल गया खेलने का मौका…
पीएसए के साथ मिल कर नई कारों का निर्माण
एक अन्य रिपोर्ट में टीएफ सिक्योरिटीज के एनालिस्ट मिंग-ची कुओ का हवाला देते हुए पुष्टि की गई है कि एपल शुरुआती मॉडल के लिए ह्यूंदै के साथ मिल कर काम करेगी। इसके बाद कंपनी जनरल मोटर्स और यूरोपियन कार निर्माता कंपनी पीएसए के साथ मिल कर नई कारों का निर्माण करेगी।
इसे भी पढ़ें :छी छी छी…आठ साल की बहन के साथ ही…












