Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) पोर्टल का आज शुभारंभ किया, यह केवल एक तकनीकी प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि उन अनगिनत सपनों को एक ठोस आधार देने की शुरुआत थी, जो संसाधनों के अभाव में अधूरे रह जाते थे। अब 4 से 31 मार्च तक माता-पिता अपने बच्चों के स्कूल में दाखिला को लेकर www.rteranchi.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के इस सफर में सत्यापन की कसौटी से गुजरने के बाद 15 अप्रैल को भाग्य की रेखा लॉटरी के जरिये तय होगी और एक नये जीवन की कहानी लिखी जायेगी।
DC भजंत्री की गंभीर चेतावनी भी आई, “अगर कोई स्कूल एडमिशन लेने से इंकार किया तो उसकी मान्यता तक रद्द करने की सिफारिश की जायेगी।” हर माता-पिता के लिये यह एक मौका था—सुनहरा और दुर्लभ। उन्हें बस अपने मोबाइल या कंप्यूटर से पोर्टल पर जाना था, अपने आस-पास के तीन स्कूलों में से किसी एक को चुनना था, दस्तावेज़ अपलोड करने थे, और फिर भरोसे के साथ उस लॉटरी के दिन का इंतज़ार करना था, जब किस्मत की चिट्ठी खुलेगी। यह केवल एक औपचारिक घोषणा नहीं थी, यह एक नये सवेरे की आहट थी। जहां शिक्षा की रोशनी हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान बनकर खिलने वाली थी। रांची जिला में RTE के तहत नामांकन के लिये 121 स्कूलों को पंजीकृत किया गया है।
(अगर कोई समस्या हो, तो अबुआ साथी 9430328080 पर संपर्क करें।)
इसे भी पढ़ें :इस छोटे से गांव में गढ़ी जाती हैं गजब की मूर्तियां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जवान दो इंजीनियर बेटे, ASI मां के सामने यूं चल बसे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :3 रुपये किलो भी नहीं बिक रही हरी सब्जियां, रौंद डाला, क्या बोले किसान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रांची में 1 किलो सोने की चोरी, चौंक जायेंगे…










