Chatra : चतरा का कुख्यात लालू साव आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से एक देशी पिस्टल, पांच राउंड गोलियों, 2 किलो 700 ग्राम अफीम और एक बिना नंबर की बाइक जब्त की गई है। जब्त अफीम लूटा हुआ बताया गया। लालू साव चतरा के सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का रहने वाला है। इस बात का खुलासा औज चतरा SDPO संदीप कुमार ने किया। SDPO ने बताया कि चतरा के पुलिस कप्तान विकास कुमार पांडेय को इंफॉर्मेशन मिली की कुख्यात लालू साव अपनी बहन के घर कठौतिया के पास नजर आया है। मिली इंफॉर्मेश पर गठित टीम बताया गये ठिकाने पर पहुंची।
पुलिस को देखते ही लालू साव भागने लगा। पुलिस टीम के जवानों ने उसे खदेड़ कर दबोच लिया। तलाशी लेने पुलिस को पर उसके पास से देशी पिस्टल और मैगजीन में लोड पांच गोलियों मिली। लालू की निशानदेही पर बहन के घर के बाहर खड़ी बाइक व बाइक की सीट के नीचे छुपाकर रखा अफीम जब्त किया गया। SDPO ने बताया कि गिरफ्तार लालू का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, छिनैती, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई हो चुकी है। लालू साव के खिलाफ सदर थाने में 12, महिला थाने में एक व कोतवाली रांची में एक मामला दर्ज है। वह कई बार जेल जा चुका है।
इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द
इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें











