Chaibasa : गुजरे दो रोज में दो मादा हाथी की मौत हो जाने से खूब जोर से शोर मचा हुआ है। स्थानीय गांववालों का इल्जाम है कि दोनों हथिनी की मौत करंट लगने से हो गई। करंट लगने के बाद घंटों दोनों तड़पते-छटपटाते रहे, पर उन्हें बचाने की कोई कोशिश तक नहीं हुई। वहीं वन विभाग के एक आला अधिकारी ने मीडिया को बताया कि दोनों हाथियों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतेजार है। पोस्टमार्टम डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ प्रतिमा कुमारी और मनोज महंता ने किया है। मौत की सही वजह जानने के लिये कुछ सैंपल लिये गये हैं, जिसे जांच के लिये बरेली भेजा गया है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक डॉक्टर ने बताया कि हाथी के माथे पर लगे जख्म देख यह कहा जा सकता है कि हाथी की मौत करंट लगने से हो सकती है। दो रोज में दो हाथियों के मरने की खबर पर पूरे गांव में तहलका मच गया। यह सनसनीखेज घटना पूर्वी सिंहभूम के बहरागोडा विधानसभा क्षेत्र से सामने आई है।
इसे भी पढ़ें :धमाकेदार जीत के साथ सेमी फाइनल में इंडिया की एंट्री…
इसे भी पढ़ें :राज्य की बुनियाद को मजबूत करने का कर रहे काम : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :श्रीलंका के लिए करो या म*रो का मुकाबला, 358 रनों का टारगेट…
इसे भी पढ़ें :वर्ल्ड कप : काली पट्टी बांध श्रीलंकाई टीम मैदान में उतरी….
इसे भी पढ़ें :58 के हुये किंग खान, बर्थडे पर आई पहली झलक सामने… देखें
इसे भी पढ़ें :अत्याधुनिक डिजाइन वाले NMAJS का हुआ शुभारंभ…
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में दिन के उजाले में सड़क हादसा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :खूंटी का दागी हजारीबाग में सौदेबाजी करते धराया…
इसे भी पढ़ें :रांची में यहां 25 रुपये किलो मिल रहा प्याज…










