Hazaribagh : खूंटी के सौदागर मगन सिंह मुंडा और लोरह मुंडा हजारीबाग में धरा गये। दोनों के पास 1.7 किलो अफीम मिले। बरामद अफीम की कीमत खुले बाजार में लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गये अफीम के सौदागरों ने पुलिस को बताया कि खूंटी में अफीम की खेती की जाती है। हजारीबाग में अफीम का बढ़िया दाम मिल जाता है। अफीम बेचने के मकसद से ही दोनों हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र के जबरा तालाब के पास पहुंचे थे। दोनों खूंटी के बांडी गांव के रहनेवाले हैं। इन दोनों तस्करों के बारे में हजारीबाग के पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस कप्तान चोथे ने आगे का टास्क SDPO को दिया। गठित टीम ने दोनों तस्करों को अफीम के साथ धर-दबोचा।
इसे भी पढ़ें : मुड़मा जतरा मेला की देश-दुनिया में अलग पहचान : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : सरदार पटेल की जयंती पर मना राष्ट्रीय एकता दिवस, क्या बोले DGP… जानें
इसे भी पढ़ें : 5132 नौजवानों को सीएम हेमंत ने दिया ऑफर लेटर, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ऐसी मौ*त भगवान किसी को न दे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो








