spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अत्याधुनिक डिजाइन वाले NMAJS का हुआ शुभारंभ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी के नाम पर बुधवार को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ‘नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल’ (NMAJS) की विधिवत शुरूआत हुई। यह जूनियर स्कूल, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) परिसर के पास स्थित है। इस नए स्कूल का डिजाइन अत्याधुनिक है।

नीता अंबानी के नेतृत्व में वर्ष 2003 में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) की स्थापना की गई थी। तब से यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है। केवल 20 वर्षों में DAIS को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की लीग में पहुंच गया है। DAIS भारत में नंबर 1 इंटरनेशनल स्कूल और दुनिया के शीर्ष 20 IB स्कूलों में शामिल है। नया जूनियर स्कूल ‘NMAJS’ इसी उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

इस मौके पर फाउंडर एंड चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, “हम चाहते थे कि DAIS एक हैप्पी स्कूल बने जिसमें सीखना-सीखाना आनंददायक हो। जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो हमें गर्व होता है कि केवल दो दशकों में हम हजारों बच्चों और उनके परिवारों के जीवन में बदलाव ला सके। आज मैं शिक्षा के नए मंदिर ‘NMAJS’ को मुंबई शहर और पूरे देश को समर्पित करते हुए सम्मानित महसूस कर रही हूं।’

वाइस चेयरपर्सन ईशा अंबानी ने कहा, “मेरी आदर्श और मेरी मां ने DAIS की कल्पना एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय स्कूल के रूप में की थी, जिसका दिल, दिमाग व आत्मा भारतीय हो। इस स्कूल ने भारत में शिक्षा का चेहरा पूरी तरह से बदल दिया है। हमने बच्चों को 21वीं सदी के कौशल से लैस करने के व्यापक लक्ष्य के साथ, DAIS के मूलभूत सिद्धांतों पर NMAJS का निर्माण किया है।“

अंबानी परिवार, दोस्तों, शुभचिंतकों, छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति में नए NMAJS की वास्तु पूजा हुई। बताते चलें कि 1 नवंबर को ही नीता अंबानी का जन्मदिन भी होता है। NMAJS परिसर को विश्व-प्रसिद्ध आर्किटेक्ट, पर्किन्स एंड विल द्वारा डिजाइन किया गया है और लीटन (Leighton) द्वारा निर्मित किया गया है। NMAJS एक पूर्ण अंतरराष्ट्रीय स्कूल होगा, जो आईबी प्राइमरी इयर्स प्रोग्राम (PYP) और मिडिल इयर्स प्रोग्राम (MYP) पाठ्यक्रम से लैस होगा।

इसे भी पढ़ें : मुड़मा जतरा मेला की देश-दुनिया में अलग पहचान : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें : सरदार पटेल की जयंती पर मना राष्ट्रीय एकता दिवस, क्या बोले DGP… जानें

इसे भी पढ़ें : 5132 नौजवानों को सीएम हेमंत ने दिया ऑफर लेटर, क्या बोल गये… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ऐसी मौ*त भगवान किसी को न दे… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Karwa Chauth 2023 : रांची समेत कहां कब निकलेगा चांद… देखें यहां

इसे भी पढ़ें : धरती आबा की जयंती पर आ सकते हैं PM मोदी!

इसे भी पढ़ें : झारखंड में आज से बढ़ेगी ठंड, रांची में मौसम…

इसे भी पढ़ें : कीर्ति के ह*त्यारे का ए*नकाउंटर, सुकून मिला पिता को…

इसे भी पढ़ें : ऐसी मौ*त भगवान किसी को न दे… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…

Kohramlive : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...