Kohramlive : अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार इस साल जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को दिया गया है। तीनों को यह सम्मान नवाचार (Innovation) और सतत आर्थिक विकास (Sustainable Growth) की गहराई से समझ विकसित करने के लिए मिला है। मोकिर ने दिखाया कि इनोवेशन तभी टिकते हैं जब हम सिर्फ “कैसे” नहीं, बल्कि “क्यों” को भी समझें। अघियन और हॉविट ने 1992 में ‘रचनात्मक विनाश’ (Creative Destruction) का गणितीय मॉडल पेश किया—जिसमें बताया गया कि कैसे नई तकनीक पुरानी को प्रतिस्थापित कर आर्थिक विकास को आगे बढ़ाती है। नोबेल समिति के अध्यक्ष हैस्लर ने कहा, “इन शोधों ने साबित किया है कि नवाचार को ज़िंदा रखने के लिए हमें सिस्टम को गतिशील बनाये रखना होगा।” यह पुरस्कार आधिकारिक रूप से “अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार” कहलाता है, जिसकी शुरुआत 1968 में हुई थी।
इसे भी पढ़ें : जन सुराज ने जारी की दूसरी लिस्ट, 65 नामों का ऐलान
इसे भी पढ़ें : रांची में दरिंदगी की रात, नाबालिग से गैं’गरे’प
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून की विदाई, गुलाबी ठंड की दस्तक… जानें कब से
इसे भी पढ़ें : अगर इस रोज तक भी ITR नहीं भरा, तो समझिये खेल खत्म…






