spot_img
spot_img
spot_img

रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जबलपुर क्रूज हादसे के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। राजधानी रांची में बोटिंग अब सिर्फ मौज-मस्ती नहीं, पूरी तरह नियमों के दायरे में होगी। जिला प्रशासन ने साफ संदेश दे दिया है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं। DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में बोटिंग को सुरक्षित बनाने के लिए सख्त फैसले लिये गये। सबसे बड़ा फैसला ये है कि हर यात्री के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य होगा। बिना जैकेट किसी को बोट में बैठाने पर सीधे बोट ऑपरेटर पर कार्रवाई होगी। मौसम पर भी कड़ी नजर रहेगी, खराब मौसम में बोटिंग पूरी तरह बंद होगी।

आपात स्थिति से निपटने के लिए ‘वाटर ट्रांसपोर्ट एक्शन ग्रुप’ बनाया जायेगा, ताकि हादसे की स्थिति में तुरंत रेस्क्यू हो सके। साथ ही, हर नाव के पास वैध फिटनेस सर्टिफिकेट जरूरी होगा। बिना फिटनेस वाली नावें पानी में नहीं उतरेंगी। प्रशासन ने बोट ऑपरेटरों पर भी लगाम कस दी है। नशे में संचालन पूरी तरह बैन होगा। नियम तोड़ने पर जुर्माना, लाइसेंस सस्पेंड और कानूनी कार्रवाई तय है। डैम और जलाशयों पर हेल्पलाइन नंबर के साथ सूचना बोर्ड लगाए जायेंगे, ताकि इमरजेंसी में तुरंत मदद मिल सके।

DC ने खास तौर पर बच्चों की सुरक्षा पर जोर देते हुये अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को सही तरीके से लाइफ जैकेट पहनायें और पूरे समय पहनाये रखें। साथ ही, तेज रफ्तार या स्टंटबाजी पर भी सख्त रोक रहेगी। बैठक में पुलिस, परिवहन, शिक्षा और खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे और सभी को निर्देश दिया गया कि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। रांची में बोटिंग अब सुरक्षित होगी, वरना कार्रवाई तय है।

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...