Bihar : बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़ सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar) ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही सत्ता के गलियारों में हलचल तेज हो गई है और नये समीकरणों की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। राजभवन पहुंचकर नीतीश(Nitish Kumar) ने औपचारिक तौर पर पद छोड़ा, लेकिन राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।
Nitish Kumar के बाद अगला CM कौन?
इस्तीफे के बाद सबसे ज्यादा चर्चा नये गठबंधन को लेकर है। अंदरखाने बैठकों का दौर तेज है, संभावित सहयोगियों के साथ बातचीत जारी है। उधर, विपक्ष भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जनता से लेकर पार्टी कार्यकर्ता तक, हर कोई अगली चाल का इंतजार कर रहा है। सोशल मीडिया पर बहस तेज है और बिहार फिर से सियासत का सेंटर स्टेज बन चुका है। थोड़ी देर तक नये CM के नाम का भी ऐलान हो जायेगा।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : मनमानी पर लगेगी ब्रेक, प्राईवेट स्कूलों के लिये सख्त नियम…
इसे भी पढ़ें : Ranchi : राम कथा की अमृत धारा में भीगा रांची… देखें वीडियो








