नौंवी बार CM बने नीतीश कुमार जब खूब रोये थे… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : साल 1972 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद नीतीश कुमार ने बिहार इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में काम करना शुरू किया। यहां मन नहीं लगा तो वे राजनीति में उतर आये। 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में जन्मे नीतीश की मां का नाम परमेश्वरी देवी और पिता कविराज राम लखन सिंह है। उनके पिता वैद्य (आयुर्वेदिक डॉक्टर) थे। नीतीश कुमार की तीन बहनें और एक बड़े भाई हैं। बड़े भाई सतीश कुमार किसान हैं। वहीं, तीन बहनें उषा देवी, प्रभा देवी और इंदु देवी हैं। हलांकि, इन सबके बारे में ज्यादा जानकारी पब्लिक में नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि नीतीश कुमार के परिवार के सभी सदस्य राजनीति और लाइमलाइट से दूर रहते हैं। नीतीश कुमार के बेटे निशांत BIT मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। निशांत राजनीति से हमेशा दूर ही रहे। वह राजनीतिक मंच पर कभी भी पिता के साथ नजर नहीं आते। निशांत खुद भी इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि वह कभी भी अपने पिता की तरह राजनीति में नहीं आयेंगे।

जब खूब रोये थे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार की शादी 22 जून 1973 में मंजू कुमारी सिन्हा से हुई थी। मंजू सरकारी स्कूल में टीचर थीं। साल 2007 में मंजू का निधन हो गया था। पत्नी की मौत पर नीतीश काफी दुखी हुये थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तब नीतीश कुमार खूब रोये थे। मंजू से उन्हें एक इकलौता बेटा निशांत है। काफी शिक्षित घराने से बिलौंग करने वाले नीतीश कुमार 70 के दशक में राजनीति में कदम रखे। तब जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में बिहार के साथ पूरे देश में आंदोलन चल रहा था। ऐसे में, नीतीश कुमार भी उस आंदोलन से जुड़ गये। जेपी के इस आंदोलन ने केंद्र की इंदिरा सरकार को गिराने में अहम भूमिका निभाई। तब इस आंदोलन में कई युवा नेता उभर कर सामने आये, इनमें से एक नीतीश कुमार भी थे। मार्च 2000 में वह पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। हालांकि, केवल सात दिनों तक ही उनका कार्यकाल रहा। इसके बाद 2005, 2010, 2013, 2015, 2017, 2020 और 2022 और 2024 में नौवीं बार मुख्यमंत्री बने।

जनता पार्टी के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिन्हा के बहुत करीबी रहे नीतीश कुमार जनता पार्टी में शामिल हो गये। उन्होंने जनता पार्टी के सदस्य के रूप में पहली बार 1977 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गये। साल 1985 में फिर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत गये। 1987 में उन्हें लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। साल 1989 में नीतीश कुमार को बिहार में जनता दल के महासचिव बनाया गया। उसी साल बाढ़ से सांसद चुने गये। 1990 में केंद्रीय मंत्री बने। 1991 में वह दूसरी बार सांसद चुने गये। साल 1995 में जॉर्ज फर्नांडीस के साथ समता पार्टी बनाई। तब चुनाव में उनकी पार्टी को केवल 6 सीटें मिली। साल 1999 में नीतीश कुमार तब खूब चर्चा में आये जब उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। गैसल ट्रेन दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये उन्होंने इस्तीफा दिया। नीतीश के कार्यकाल में ही रेल टिकटों की तत्काल बुकिंग की सुविधा शुरू की गई थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, CM नीतीश कुमार 1.64 करोड़ रूपये के मालिक हैं। 31 दिसम्बर 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार उनके पास 22 हजार 552 रुपये नकद हैं, वहीं विभिन्न बैंक खातों में 49 हजार 202 रुपये जमा हैं। CM नीतीश कुमार के पास 11.32 लाख रुपये की एक एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार, 1.28 लाख रुपये की दो सोने की अंगूठियां और एक चांदी की अंगूठी है। वहीं, 13 गायें और 10 बछड़े, एक ट्रेडमिल, एक व्यायाम साइकिल और एक माइक्रोवेव ओवन भी है। इस चल संपत्ति 1.45 लाख रुपये की है। CM नीतीश कुमार के पास एकमात्र अचल संपत्ति नई दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 2004 में 13.78 लाख रुपये थी, अभी इसकी कीमत 1.48 करोड़ रुपये है।

इसे भी पढ़ें :नीतीश ने दिया इस्तीफा, एक चेहरा चौंकायेगा सबको…

इसे भी पढ़ें :राजद कोटे में 114, राजग के पास 127 विधायक, किसके सिर होगा ताज… जानें

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में लगी धारा 144… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : रांची शहर का जायजा लेने निकले DIG बिरथरे, बोले- अफवाहों पर ना दें ध्यान

इसे भी पढ़ें : टूटे सारे रिकॉर्ड, गूगल ट्रेंड्स में सिर्फ राम ही राम…

इसे भी पढ़ें : खौ*फनाक मंजर देख-सुन हिल गये लोग, दारोगा का था बेटा

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर पीएम मोदी ने बरसाया फूल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बेटी की FD के पैसों के लिए कर डाला बड़ा कांड… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : खौ*फनाक मंजर देख-सुन हिल गये लोग, दारोगा का था बेटा

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, यहां होगी बारिश

इसे भी पढ़ें : बीच रोड पर तमाशा, एक महिला की सिट्टी-पिट्टी हो गई गुम… जानें क्यों

spot_img

Related articles:

मिड-डे मील में सांप का बच्चा! बच्चों से भर गया अस्पताल…

Bihar : बिहार के सहरसा में स्कूल का मिड-डे...

इस रोज देशभर में दवा दुकानें रहेंगी बंद… जानें क्यों

Kohramlive : देशभर में आगामी 20 मई, बुधवार को...

कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

Dhanbad : धनबाद में “प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार”...

7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

Ranchi : रांची का सात साल का नन्हा तैराक...