spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी रांची में लगी धारा 144… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के कुछ हिस्सों में धारा 144 लगायी गयी है। यह धारा 144 कल यानी 28 जनवरी और 4 फरवरी को लागू रहेगी। धारा 144 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर लगायी गयी है। रांची में कुल 108 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इन परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। परीक्षा केंद्रों में कदाचार मुक्त परीक्षा हो सके और किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो, इसके चलते धारा 144 लगायी गयी है। परीक्षा तीन पाली में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से दिन के 10.30 बजे तक, दूसरी पाली दिन के 11.30 बजे से लेकर दिन के 1.30 बजे तक और तीसरी पाली दिन के 3 बजे से लेकर 5 बजे तक ली जायेगी। वहीं 4 फरवरी को भी इसी तरीके से परीक्षा ली जायेगी। केवल 4 फरवरी को परीक्षा पहली पाली सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी और दिन के 11 बजे तक ली जायेगी। बाकी दूसरी पाली और तीसरी पाली का समय 28 जनवरी जैसा ही रहेगा। यह निषेधाज्ञा 28 जनवरी और 4 फरवरी को सुबह साढ़े 5 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।

  • पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होने पर रोक रहेगी।
  • किसी तरह के ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करने पर पाबंदी रहेगी।
  • किसी तरह के अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदूक राईफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर चलने पर रोक रहेगी।
  • किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर चलने पर मनाही रहेगी।
  • किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करने पर रोक रहेगी।

 

इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलान : कई ट्रेन कैंसिल, कुछ के रूट बदले… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :हिमालय की बर्फीली हवाओं से ठिठुर रहा झारखंड, कबतक… जानें

इसे भी पढ़ें :किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा : गर्वनर

इसे भी पढ़ें :ये गांववाले बिना जरूरी भोर में और देर रात न निकले…जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची के 27 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान…

इसे भी पढ़ें :इस साल शांतिपूर्ण चुनाव कराना मकसद, क्या बोले DGP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :इस झांकी को मिला पहला पुरस्कार… देखें

 

 

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...