Kohramlive : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान करते हुये अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से उम्मीदवार बनाया है। अब उनकी आवाज विधानसभा से निकलकर सीधे संसद में गूंजेगी। नितिन नवीन फिलहाल पटना के बांकीपुर से विधायक हैं और हाल तक नीतीश सरकार में मंत्री भी थे। पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के एक दिन बाद ही उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसे संगठन में बढ़ती भूमिका का संकेत माना गया था। उनके साथ शिवेश कुमार को भी बिहार से राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है। सीटों के गणित के हिसाब से दोनों की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
9 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
भाजपा ने मंगलवार को 9 राज्यसभा सीटों के लिए पहली सूची जारी की है। पश्चिम बंगाल से राजीव सिन्हा, असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया और ओडिशा से मनमोहन सामल एवं सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें : पैरोल पर आया, पत्नी को गो’लियों से भू’न डाला…









