spot_img
spot_img

पैरोल पर आया, पत्नी को गो’लियों से भू’न डाला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Haryana : हरियाणा के झज्जर के बिरधाना गांव में सोमवार शाम खून से गली रंग गई। एक ऐसी वारदात जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। जेल से पैरोल पर बाहर आया संजय अपनी ही पत्नी अंजलि पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर फरार हो गया। मृतका अंजलि, कडौदा गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि किसी विवाद के बाद संजय ने घर के बाहर गली में ही उस पर 8 से 9 राउंड फायरिंग कर दी। गली में अंधेरा था, पुलिस को मोबाइल की टॉर्च जलाकर साक्ष्य जुटाने पड़े। मौके से 8-9 खोल बरामद हुये हैं। खबर मिलते ही ACP अनिल कुमार, CIA प्रभारी कर्मवीर सिंह, स्पेशल स्टाफ और थाना दुजाना की टीम FSL के साथ मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला को कितनी गोलियां लगीं, यह रिपोर्ट के बाद साफ होगा।

इसे भी पढ़ें : पैरोल पर आया, पत्नी को गो’लियों से भू’न डाला…

पहले भी हत्या के केस में था बंद

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, संजय पहले से ही एक हत्या के मामले में जेल में बंद था और पैरोल पर बाहर आया था। अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। ग्रामीणों के अनुसार, अंजलि कुछ दिन पहले ही धार्मिक पदयात्रा कर लौटी थी। इस खूनी वारदात ने एक 6 साल के बच्चे के सिर से मां का साया छीन लिया।

इसे भी पढ़ें : जंग की ज्वाला में जलता पश्चिम एशिया, दुनिया सहमी, दिल्ली सतर्क…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…

Kohramlive : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क...

नकली ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा था, ऐसे धरा गया 21 साल का ये छलिया…

UP : यूपी के शाहजहांपुर में सेना के आला...