Kohramlive : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने एक बार फिर नीता अंबानी में अपना विश्वास जताया है। नीता अंबानी दोबारा IOC की सदस्या चुन ली गई हैं। कुल 93 वोटर्स ने अपना वोट दिया। ये सारे वोट नीता अंबानी के पक्ष में पड़े। साल 2016 में रियो डी जेनेरियो ओलंपिक खेलों में नीता अंबानी पहली बार आईओसी सदस्या चुनी गई थी। वे रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं।
सदस्या चुनी जाने के बाद नीता अंबानी ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह पुनर्निर्वाचन न केवल मेरे लिए एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाता है। मैं हर भारतीय के साथ खुशी और गर्व के इस पल को साझा करना चाहती हूं और भारत और दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के लिए मैं तत्पर हूँ।”
गौरतलब है कि नीता अंबानी के नेतृत्व में 40 साल के इंतजार के बाद भारत को आईओसी की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिली थी। वर्ष 2023 में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में इसका सफल आयोजन किया गया था। नीता अंबानी की लीडरशिप में ही पहली बार ओलंपिक में इंडिया हाउस बनाया गया है। जो पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों, समर्थकों व दर्शकों के लिए भारत से दूर एक घर की तरह है।
इसे भी पढ़ें :बजट में लड़कियों के लिये बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :बिरला की बेटी अंजलि गई कोर्ट की शरण में, आया अहम फैसला
इसे भी पढ़ें :बजट में बिहार के लिये पिटारा, मोबाइल और कैंसर की दवाएं हुई सस्ती
इसे भी पढ़ें :साइकिल पर पत्नी की ला’श को लगाया ठिकाने, अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें :183 कैंडिडेट्स को मिला अपॉइंटमेंट लेटर, क्या बोल गये CM हेमंत… देखें
इसे भी पढ़ें :कायदा-कानून ताख पर रख होता था अल्ट्रा साउंड, फिर…
इसे भी पढ़ें :एक विरान खंडहरनुमा हॉल में घुसते ही खुला यह राज










