Bihar : बिहार की राजनीति में शनिवार को बड़ा सियासी संकेत मिला। CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार सक्रिय राजनीतिक भूमिका में नजर आये। शनिवार सुबह निशांत कुमार जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे, जहां पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और युवा विधायकों के साथ एक अहम अनौपचारिक बैठक हुई। बैठक में संजय झा, मंत्री श्रवण कुमार, एमएलसी संजय गांधी, ललन सर्राफ समेत कई नेता मौजूद रहे। वहीं युवा विधायकों में चेतन आनंद सहित कई चेहरे शामिल हुये। सूत्रों के मुताबिक 8 मार्च को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान निशांत कुमार औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ले सकते हैं। इसे बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इधर, CM नीतीश कुमार ने भी हाल ही में राज्यसभा के लिए नामांकन किया है, जिसके बाद जदयू के अंदर नेतृत्व को लेकर चर्चायें तेज हो गई हैं। राजनीतिक हलकों में कयास लगाये जा रहे हैं कि आने वाले समय में निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी मिल सकती है, हालांकि अंतिम फैसला खुद नीतीश कुमार ही करेंगे।


इसे भी पढ़ें : कांटाटोली में खुला “आधार” का नया दरवाजा, अब पहचान बनवाना और भी आसान…










