spot_img
spot_img

कांटाटोली में खुला “आधार” का नया दरवाजा, अब पहचान बनवाना और भी आसान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के कांटाटोली में शुक्रवार का दिन शहर के लिये एक नई सुविधा लेकर आया। पहचान और सरकारी सेवाओं की दुनिया में अहम भूमिका निभाने वाला उन्नत आधार सेवा केंद्र अब रांची के लोगों के लिये अपने दरवाजे खोल चुका है। भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कांटाटोली स्थित एस्टेट प्लाजा में इस आधुनिक आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra – ASK) का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी मौजूद थी। यह केंद्र उन हजारों लोगों के लिये सहूलियत का नया ठिकाना बनेगा जो आधार से जुड़ी सेवाओं के लिये लंबे समय से आसान व्यवस्था का इंतजार कर रहे थे। नये केंद्र को आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां आधार नामांकन, आधार अपडेट और अन्य जरूरी सेवायें अब पहले से तेज और पारदर्शी तरीके से मिल सकेंगी। इससे रांची और आसपास के जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें छोटी-छोटी अपडेट के लिये भटकना नहीं पड़ेगा। अब तक झारखंड में आधार सेवा केंद्र सिर्फ तीन जिलों रांची, धनबाद एवं पूर्वी सिंहभूम में ही उपलब्ध थे। लेकिन अब योजना है कि चरणबद्ध तरीके से यह सुविधा  बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा और पलामू जिलों तक भी पहुंचे।

बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी: संजय सेठ

कार्यक्रम के दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का 5 साल और 15 साल की उम्र पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट जरूर करायें। इससे बच्चों को छात्रवृत्ति और NEET, CUET जैसी प्रवेश परीक्षाओं में पंजीकरण के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी अभिभावकों को बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने स्कूलों से भी अपील की कि वे UIDAI के मिशन मोड अभियान में सहयोग करें और लंबित मामलों को जल्द पूरा करवाने में सक्रिय भूमिका निभायें।

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिये खास व्यवस्था

कांटाटोली स्थित इस उन्नत केंद्र में कई मानवीय सुविधाएं भी दी गई हैं, जैसे, दिव्यांगजन के लिये अलग काउंटर, वरिष्ठ नागरिकों के लिये विशेष व्यवस्था, गर्भवती महिलाओं के लिये समर्पित काउंटर एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के लिये फीडिंग रूम। इस केंद्र में जल्द ही जन्म पंजीकरण संख्या (BRN) के आधार पर बच्चों का आधार नामांकन भी शुरू किया जायेगा। केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी Protean eGov Technologies Ltd. को सौंपी गई है, जो इसके दैनिक कामकाज को संभालेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...