Khunti : एक हाइवा और कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें कार चला रही युवती लहूलुहान हो गई। जल्दबाजी में गंभीर रूप से जख्मी युवती को रांची के सिंह मोड़ के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह एक्सीडेंट खूंटी-रांची रोड में कोबरा बटालियन के पास शनिवार को हुआ। मृतका की पहचान खूंटी के तोरपा रोड के छत्रपाल नगर की रहनेवाली 22 साल की निक्की के रूप में हुई। निक्की रांची के मारवाड़ी कॉलेज में BSC की छात्रा थी। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह वह BSC की परीक्षा देने घर से गाड़ी से निकली थी। उसका सेंटर धुर्वा के योगदा कॉलेज में पड़ा था। रास्ते में कोबरा बटालियन के पास रांची की ओर से या रहे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक से कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद हाइवा चालक गाड़ी को छोड़ मौके से फरार हो गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची खूंटी पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव को परिजनों को सौंप दिया। खूंटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें : ठनका में मारे गये मवेशियों के 2 मालिकों को क्या मिला… देखें
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में पुलिस पर टूट पड़े गांववाले, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : अगले 24 घंटे में खतरनाक होगा तूफान बिपरजॉय, यहां भारी बारिश का अलर्ट
इसे भी पढ़ें : भोरे- भोर डैम में डूबे तीन बच्चे, मची चीख-पुकार… देखें कहां
इसे भी पढ़ें : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने CM को किया ईमेल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : BCCL के इंजीनियर के परिवार को फॉर्चूनर ने कुचल डाला… देखें कहां










