PATNA : बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बढ़ते लहर को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला ले लिया है। यह फैसला मंगलवार को नीतीश कुमार की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में ली गई है। नए आदेश के मुताबिक, बिहार में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगेगा। रात्रि कर्फ्यू 6 जनवरी से 21 जनवरी तक के लिए फिलहाल लगाया जा रहा है। इसके अलावा आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें रात 8 बजे तक ही खुली रहेंगी। लेकिन सभी पूजा स्थल श्रद्धालुओं के लिए अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। सिनेमा हॉल, जिम, पार्क, क्लब, स्टेडियम और स्विमिंग पूल पूरी तरीके से बंद रहने वाले हैं।
पढ़ें Covid Guidelines:
- आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर सभी दुकानें 8 बजे तक खुली रहेंगी।
- क्लास 8 तक के सभी क्लास ऑनलाइन ही चलेंगे।
- कोचिंग क्लास 9, 10, 11, 12 के लिए 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे।
- सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थित के साथ खुलेंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति का कार्यालय में प्रवेश वर्जित रहेगा।
- सभी पूजा स्थल श्रद्धालुओं के लिए अगले आदेश तक बन्द रहेंगे। केवल पुजारी ही पूजा कर सकेंगे।
- सिनेमा हॉल/ जिम/पार्क/ क्लब/ स्टेडियम/ स्वीमिंग पूल पूरी तरह बन्द रहेंगे।
- रेस्टोरेंट/ ढाबे आदि 50% कैपेसिटी के साथ खुलेंगे।
- शादी विवाह में अधिकतम 50 व्यक्ति तथा अन्तिम संस्कार में 20 व्यक्ति की अनुमति होगी।
- सभी राजनीतिक/ सामुदायिक/ सांस्कृतिक सार्वजनिक आयोजनों में अधिकतम 50 व्यक्ति की अनुमति होगी। परंतु इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
- शॉपिंग मॉल पूरी तरह बन्द रहेंगे।




Read More :न हो मैन पावर की कमी, बढ़ाएं बेड की संख्या : डीसी
Read More :Weekend Curfew का ऐलान, इस पर भी लगी पाबंदी
Read More :सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव
Read More :IIT के 40 छात्र समते 60 लोग कोरोना संक्रमित, परिसर में मचा हड़कंप
Read More :Ameesha Patel ने पहने रिवीलिंग कपड़े, सीढ़ियों पर क्या किया… देखिये
Read More :जाम में फंसा Ambulance , देखिए क्या हो गया…
Read More :बुलेट पर हाथ में पिस्टल लेकर कर रहा था स्टंट, देखिये, पुलिस ने क्या किया…
Read More :राजधानी में घूम रही Scooty वाली Drugs पेडलर, ऐसे करती है…
Read More :3 पुलिसकर्मी जिंदा जले, हादसे का मंजर देखने वालों की कांप गई रूह












