spot_img
spot_img
spot_img

लंबे गैप के बाद Coolpad ने लॉन्च किया 5जी स्मार्टफोन, प्री ऑर्डर शुरू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Coolpad ने लंबे गैप के बाद एक सस्‍ता स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। लोकल मार्केट में इसने अपने नए 5जी फोन Coolpad Cool 20s 5G को लॉन्च किया है। Coolpad Cool 20s 5G एक किफायती 5जी फोन है जिसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले भी है। Coolpad Cool 20s 5G के लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है। फोन की शुरुआती कीमत 999 चीनी युआन यानी करीब 11,500 रुपये है। इसकी पहली सेल 17 जून को होगी। फोन को 8 जीबी तक रैम और Azure ब्लू, Firefly ब्लैक मून और Shadow व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी भारत में लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले

Coolpad Cool 20s 5G में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित CoolOS 20 दिया गया है।

दो रियर कैमरे, जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का

कैमरे की बात करें तो Coolpad Cool 20s 5G में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए कूलपैड ने अपने इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की बैटरी

Coolpad Cool 20s 5G में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसका वजन 180 ग्राम है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Password याद रखने का झंझट खत्म, ऐप्पल ला रहा ये धांसू तकनीक

इसे भी पढ़ें : Microsoft बंद कर रहा अपना 27 साल पुराना ब्राउजर Internet Explorer

इसे भी पढ़ें : जल्‍द आ रहा OnePlus Nord 2T 5G स्‍मार्टफोन, जानिए कीमत और खासियत

इसे भी पढ़ें : OMAXE ने JIO-BP के साथ मिलाया हाथ, स्थापित करेंगे चार्जिंग इंफ्रास्टक्चर

इसे भी पढ़ें : ग्‍लोबली लॉन्‍च होने के पहले मार्केट में पहुंचा Poco C40 स्‍मार्टफोन, जानिए कीमत और खूबियां

इसे भी पढ़ें : ये Trick बता देंगे कि आपके Facebook Profile को किसने देखा, जानिए इनके बारे में

इसे भी पढ़ें : Truecaller में होने वाला है बड़ा बदलाव, जान लें वरना…

इसे भी पढ़ें : अब पैंगोंग झील के इलाके में भी फुल 4G Network, JIO ने शुरू की सेवा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

किचन को मिनटों में यू करें चकाचक…

Kohramlive : किचन चाहे कितना भी सुंदर क्यों न...

धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...