BHAGLPUR : बिहार में भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के राधा रानी सिन्हा रोड स्थित SBI के सामने दो बाइक सवारों ने रिटायर्ड BSNL कर्मी से 5 लाख रुपए छीन लिए। भागते हुए बदमाश CCTV में कैद हो गए। पीड़ित चंद्र देव नारायण सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी निशिकांता के साथ राधा रानी सिन्हा रोड सत्यम कॉम्पलेक्स स्थित बैंक से घर बनाने के लिए पत्नी के खाते से 3 लाख रुपए निकाले। अपने खाते से 2 लाख रुपए यानी कुल 5 लाख रुपए निकालकर जैसे ही बैंक के नीचे खड़ी गाड़ी पर पहुंचे। पहले से घात लगाए अपराधियों ने रुपए से भरा बैग छीन लिया और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
पुलिस खंगाल रही है CCTV
घटना की सूचना मिलते ही जोगसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई। पुलिस ने इस दौरान CCTV फुटेज को खंगाल रही है। CCTV फुटेज में दो बदमाश रुपए का बैग लेकर भागते दिख रहे हैं। घटना की सूचना पाते ही SSP बाबूराम, सिटी SP स्वर्ण प्रभात, लॉ एंड ऑर्डर DSP डॉ. गौरव कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे मामले की छानबीन में जुट गए। अभी बदमाशों का कुछ पता नहीं चला है।
इसे भी पढ़ें :RBI ने तीन कोऑपरेटिव बैंकों पर लगाया जुर्माना, जानें कौन हैं ये बैंक
इसे भी पढ़ें :बिहार में अब हेलिकॉप्टर से खोजे जा रहे शराब के अड्डे, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :ED की गिरफ्त में नवाब मलिक, जानिए पूरा मामला
इसे भी पढ़ें :पुलिस वैन ने युवक को रौंदा, फिर ग्रामीणों ने जो किया…
इसे भी पढ़ें :LPG ग्राहकों के लिए तगड़ा झटका! दोगुनी हो सकती है रसोई गैस की कीमत
इसे भी पढ़ें :RBI Alert : अगर आप प्रीपेट वॉलेट करते हैं इस्तेमाल तो हो जाइए सावधान
इसे भी पढ़ें :SBI ALERT! पैसे के लिए QR कोड नहीं करें स्कैन, वरना हो जाएंगे कंगाल
इसे भी पढ़ें :रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए लॉन्च किया नया ऐप, तुरंत कंफर्म होगी सीट








