spot_img

बेटियों की शादी के लिए न करें चिंता, इस स्कीम में मिलेंगे इतने रुपये, जानें पूरा प्लान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई द‍िल्‍ली : बेटियों के विवाह की चिंता केंद्र सरकार और साथ ही राज्य सरकार भी करती है। दोनों स्तर पर बेटियों के विवाह में मदद के लिए योजना है। इस योजना के अंतर्गत बेटियों के विवाह के समय सरकारों की ओर से ₹51000 की मदद दी जाती है। अत: पिता को बेटियों के विवाह की चिंता करने की जरूरत नहीं।

आवेदन के लिए बेटी की उम्र 18 साल से ज्यादा हो

इस योजना में आवदेन के ल‍िए लड़की की उम्र 18 साल या इससे ज्यादा हो। ज‍िस लड़के से शादी होने जा रही है, उसकी उम्र 21 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। एक परिवार से दो लड़कियां ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इस योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, सामान्य वर्ग के परिवारों की बेटियों आवेदन कर सकती हैं।

UP की शादी अनुदान योजना

शादी अनुदान योजना का फायदा उठाने के ल‍िए आवेदन करने वाला उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। यूपी सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली इस योजना का नाम शादी अनुदान योजना है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले की सालाना आय 46800 रुपये और शहरी क्षेत्र के लिए 56400 से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

आधार कार्ड होना जरूरी

आवेदन करने वाले के पास आधार कार्ड होना जरूरी है आवेदनकर्ता के आय प्रमाण पत्र के साथ ही जिन दंपती की शादी हो रही है,उनका आयु प्रमाण पत्र होना जरूरी है। क‍िसी सरकारी बैंक में एक खाता होना जरूरी है, ताक‍ि म‍िलने वाले अनुदान की राश‍ि सीधे बैंक खाते में जा सके। यह खाता आधार से ल‍िंक होना चाह‍िए।

जात‍ि प्रमाण पत्र कंपलसरी

आवेदक यद‍ि OBC / SC / ST कैटेगरी से है तो जाति प्रमाण पत्र होना जरूरी है। अन्य जात‍ि के ल‍िए इसकी जरूरत नहीं है। सरकार की तरफ से म‍िलने वाले अनुदान की राश‍ि बेटी की शादी से 90 दिन पहले या 90 दिन बाद ही न‍िकाली जा सकती है।

वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी

योजना का फायदा उठाने के लिए यूपी सरकार की वेबसाइट shadianudan.upsdc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर न्‍यू रजिस्ट्रेशन ऑप्‍शन में जाकर मांगी गई जानकारी और दस्‍तावेज देने पर आवेदन प्रोसेस हो जाएगा।

केंद्र सरकार की भी योजना

इसी तरह केंद्र सरकार की तरफ से ‘शादी शगुन योजना’ (Shadi Shagun Yojana) के तहत बेट‍ियों की शादी के ल‍िए 51 हजार रुपये द‍िए जाते हैं। यह योजना केवल देश के अल्‍पसंख्‍यक पर‍िवारों के ल‍िए ही है। इस योजना का फायदा लेने के ल‍िए लड़की का शादी से पहले ग्रेजुएशन करना जरूरी है। इस योजना की एक और शर्त यह है क‍ि यह उन्‍हीं मुस्लिम लड़कियों को म‍िल सकती है, जिन्होंने स्कूल लेवल पर बेगम हजरत महल नेशनल स्कॉलरशिप प्राप्त की हो।

इसे भी पढ़ें :Indian Navy में निकली बंपर Vacancy, जानें कब तक करना है आवेदन

इसे भी पढ़ें :गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, रेलवे ने तुरंत किया…

इसे भी पढ़ें :आज शाम तक दुकानें हटा लें, नहीं तो…

इसे भी पढ़ें :पलामू में जघन्‍य मर्डर, युवक को 4 टुकड़े में काटकर बोरे में फेंका

इसे भी पढ़ें :बिकिनी लुक में भोजपुरी एक्ट्रेस Namrita Malla ने उड़ाए लोगों के होश, नैनों से घायल किये दिल

इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :एक चुटकी सिंदूर लगाकर मौनी रॉय ने कही ये खास बात….

इसे भी पढ़ें :दोहरे हत्याकांड से दहला गिरिडीह, चाची-भतीजी को ऐसे मारा कि…

इसे भी पढ़ें :अलर्ट नहीं रहती रेलवे तो मच जाता कोहराम, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :अगर आपके पास है 2 रुपये का ये सिक्का तो घर बैठे मिलेंगे 5 लाख, जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...