spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

OMG! बाप को तीन महीने तक बनाकर रखा बंधक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Munger : जायदाद की भूख ऐसी कि 75 साल के बूढ़े बाप को घर में बंधक बना कर रख दिया। पूरे तीन महीने कैद में रखा गया। कई दिनों तक खाना नहीं दिया गया, पीने को पानी नहीं… यह इल्जाम है लगया है कैद से मुक्त कराये गये होम्योपैथिक डॉक्टर रहे डॉ. योगेंद्र प्रसाद और उनकी बेटी रूबी देवी ने। छोटे भाई दीपक पर रूबी का इल्जाम है कि जायदाद हड़पने की नीयत से अपने पिता को कैद कर रखा था। उन्हें कई तरह से प्रताड़ित करता था। जमीन और बैंक के कागजात पर सिग्नेचर करवाने के लिए पापा को कई दिनों तक भूखे सुलाया। किसी से मिलने-जुलने पर भी रोक लगा दी। भूखे रहने से पापा की सेहत गिर गई है। भला हो मोहल्ले के लोगों का जिन्होंने मदद की और जबरदस्ती पापा का कमरा खुलवाया। उन्हें कैद से आजाद करवाया। डॉ योगेंद्र प्रसाद को मुक्त कराने के बाद मुंगेर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। योगेंद्र की हालत गंभीर थी। उन्हें दस्त हो रहे थे। पीठ और कमर पर घाव था। घाव के कारण दर्द से कराह रहे थे।

लल्लू पोखर के रहने वाले इलाजरत डॉक्टर योगेंद्र प्रसाद ने लड़खड़ाती आवाज में बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी की आस छोड़ दी थी, लेकिन सही समय पर बेटी रूबी ने आकर जान बचा ली।
रुबी के अनुसार… उसे जब पता चला कि पापा को कैद कर रखा गया है, तो भागी-भागी अपने ससुराल भागलपुर से मुंगेर के लल्लू पोखर स्थित अपने मायके पहुंची। इल्जाम है कि छोटे भाई दीपक ने उसे पापा योगेंद्र से मिलने नहीं दिया। रविवार सुबह वह आसपास के कुछ लोगों को लेकर जबरदस्ती उस बंद कमरे में घुसी, जहां पापा कैद थे। कमरे से दुर्गंध आ रही थी। पापा जिस बेड पर पड़े थे, वह शौच से गंदा हो चुका था।

रूबी का इल्जाम है कि आरोपी भाई दीपक एक होम्योपैथिक डॉक्टर है। वह घर पर ही क्लीनिक चलाता है। उसकी नजर पापा की प्रॉपर्टी पर है। 6 साल पहले मां अंजू देवी के बैंक खाते से भी सारा पैसा निकाल लिया। फिर मां को भी बेघर कर दिया। मां अब बड़े भाई नीरज कुमार के साथ उसके घर में रहती है। नीरज कई साल पहले अलग हो चुका है।
इधर, आरोपी बेटे दीपक ने खुद पर लगे सभी इल्जामों को गलत बताया है। उसका कहना है कि बहन रुबी के साथ बड़े भाई नीरज ने उसके खिलाफ साजिश रची है। आरोपी दीपक ने कहा कि कुछ साल पहले मम्मी और पापा में झगड़ा हुआ था। इसके बाद से भैया मम्मी को अपने साथ ले गये। जबकि पापा मेरे साथ रह रहे थे। बड़े भाई की नजर पापा की प्रॉपर्टी पर है। इसलिए बहन ने भैया से मिलकर साजिशन गलत इल्जाम लगाया है।

इसे भी पढ़ें :  देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हटाने का आदेश जारी, देखें लेटर

इसे भी पढ़ें : दिसंबर में दो दिन काम नहीं करेंगे बैंककर्मी, जान लें तारीख

इसे भी पढ़ें : सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम असंभव नहीं : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : भारत का सीरीज पर कब्‍जा, चौथे फिरकी पर ऐसे नाचे कीवी

इसे भी पढ़ें : …और चलती स्कॉर्पियो बन गया आग का गोला

इसे भी पढ़ें : घर के बाहर ही कार के अंदर मिली डोजर ऑपरेटर की डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें : पोस्‍टरबाजी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर

इसे भी पढ़ें : RTI नहीं करती तो बर्बाद हो जाता…

इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में OMICRON VARIANTS की दस्तक

इसे भी पढ़ें : बुलेट सवार बदमाशों ने BDC के पति को गोलियों से भुना…

इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों की फायरिंग में 13 मरे, भड़की हिंसा, एक जवान ने भी तोड़ा दम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...

चमकी बुखार के खिलाफ इस शहर में जंग…

Bihar : चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक...

जिसे सहारे की जरूरत थी, वही बन गया लोगों का सहारा…

Bihar : जिंदगी ने बचपन से ही जिनके हिस्से...

जुड़वां भाइयों की एक जैसी शक्ल ने बढ़ाई पुलिस की उलझन, खुला चौंकाने वाला सच…

Bihar : सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में...

थाना से कैदी फरार, रेल SP का बड़ा एक्शन…

Bihar : GRP थाना से पुलिस हिरासत में बंद...