spot_img

Palamu : घर से निकाल महिला को काट डाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PALAMU : पलामू में विश्रामपुर नगर पंचायत के बरवाडीह रजवार टोला (गोदरमाखुर्द) में बुधवार को एक दलित महिला सूरजमनी देवी (40) की गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के 6 साल के बेटे आलोक ने बताया कि 5 लोग घर में घुसे और मां को मारते-पीटते बाहर ले गए। इसके बाद उसकी गर्दन काट दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

Read More : 100 नंबर डायल कर खुद को बचा ली सोनम, देखें EXCLUSIVE वीडियो

बेटे ने आरोपियों में सगे चाचा का नाम बताया

बेटा आलोक ने आरोपियों में अपने सगे चाचा का नाम भी लिया है। एक माह पहले पड़ोसी ने एक बच्ची की मौत को लेकर महिला पर शक जाहिर करते हुए बदला लेने की धमकी दी थी। घटना के समय महिला का पति सुरेश रजवार घर से दूर शौच करने गया था। सूरजमनी अपने बेटे आलोक के साथ घर के अंदर सोई थी।

Read More :ट्रक ने बाइक को कुचला, मां-बेटी की मौत, बाप गंभीर

हत्‍या के पीछे डायन का शक

घटना के चश्मदीद मृतका के साथ सोए बेटे आलोक ने अपने सगे चाचा अमरेश रजवार, पड़ोसी शर्मा रजवार और रिटायर्ड हेडमास्टर के बेटे अनिल रजवार समेत पांच लोगों को अपनी मां को बिस्तर से उठाकर बाहर ले जाने व मारने का पुलिस के समक्ष बयान दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर आरबी पासवान ने बताया कि हत्या के पीछे मामला डायन के शक का लग रहा है। इस सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पड़ोस के कुछ संदिग्ध घटना के बाद से घर से भागे हुए हैं।

Read More :तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचला, 2 की मौत, 3 जख्‍मी

इसे भी पढ़ें :CBSE 10वीं-12वीं के Syllabus में बिग चेंज, 2 बार होंगे दोनों EXAMS

इसे भी पढ़ें :JEE Main के तीसरे-चौथे सेशन के एग्‍जाम डेट का आज होगा एलान

इसे भी पढ़ें :दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी का दिल्‍ली में मर्डर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...