spot_img

CBSE 10वीं-12वीं के Syllabus में बिग चेंज, 2 बार होंगे दोनों EXAMS

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2021-22  सेशन की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा निर्णय किया है। इस सेशन के लिए 10वीं और 12वीं दोनों के सिलेबस में बड़े बदलाव किए हैं। इसके तहत साल 2021 के बैच के लिए बोर्ड परीक्षाएं 2 बार में कराई जाएंगी।

इसे भी पढ़ें : वरमाला से पहले सिर धड़ से अलग, देखें वीडियो

पहली परीक्षा नवंबर-दिसंबर और दूसरी मार्च-अप्रैल में   

दोनों के पाठ्यक्रम को 2 टर्म में विभाजित किया जाएगा। हर टर्म में 50% सिलेबस को कवर किया जाएगा। ये टर्म एग्जाम 90 मिनट के होंगे। पहले सत्र की परीक्षा नवंबर-दिसंबर महीने में होगी, जबकि दूसरे सत्र की परीक्षा मार्च-अप्रैल में करवाई जाएगी। परीक्षा को दो बार में कराए जाने का फैसला कोरोना वायरस के चलते लिया गया है। सिलेब्स इस महीने के आखिरी तक जारी कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : बाइक और ट्रक की भिड़ंत, हादसे में मां-बेटा घायल

बंटे सिलेबस के आधार पर होगी परीक्षा

बता दें कि बोर्ड हर एक टर्म के आखिरी में बंटे हुए सिलेबस के आधार पर परीक्षाएं लेगा। आंसरशीट के मूल्यांकन का प्रोसेस भी बोर्ड ही तय करेगा। ये परीक्षाएं बाहर से भेजे गए सेंटर सुपरिटेंडेंट और ऑब्जर्वर्स की निगरानी में की जाएंगी। स्टूडेंट पहले और दूसरे टर्म में जो नंबर हासिल करेंगे, उनके आधार पर फाइनल मार्कशीट तैयार की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : ठनका गिरने से चार बच्चों की मौत, खेलते हुए गए थे…

इंटरनल एसेसमेंट और पीरियोडिक टेस्‍ट का महत्‍व

इसके साथ ही 9वीं-10वीं के लिए इंटरनल असेसमेंट में 3 पीरियोडिक टेस्ट, स्टूडेंट एनरिचमेंट, पोर्टफोलियो और प्रेक्टिकल वर्क, बोलने और सुनने की एक्टिविटीज शामिल होंगी। 11वीं -12वीं के लिए इंटरनल असेसमेंट में टॉपिक या यूनिट टेस्ट, रिसर्च एक्टिविटी, प्रेक्टिकल वर्क और प्रोजेक्ट वर्क शामिल किए जाएंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...