spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दिनभर आती है जम्हाई तो तुरंत कराएं जांच, इन बीमारियों के है संकेत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : जम्हाई या उबासी लेना हमारे शरीर की एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है, जो हर इंसान को होती ही है। अक्सर आप ये महसूस करते होंगे कि जब भी आप किसी और को जम्हाई लेते हुए देखते हैं तो आपको भी जम्हाई आ ही जाती है। कुछ जम्हाई तो ऐसी होती है, जो कम समय के लिए होती है, लेकिन कुछ लंबी भी हो सकती है। हालांकि बार-बार या बहुत ज्यादा जम्हाई आना शरीर में कई परेशानियों की वजह हो सकती है। अगर आपको बहुत ज्यादा जम्हाई आती है तो यह इन बातों का संकेत हो सकता है।

इस वजह से आती है बार-बार जम्हाई

भरपूर नींद ना लेना, थका महसूस करना या किसी काम को बिना इच्छा से करने के वक्त अक्सर इंसान को जम्हाई आती है। नींद से जुड़ी बीमारी जैसे स्लीप ऐप्निया (Sleep Apnea) या फिर शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण भी बार-बार जम्हाई आ सकती है। लेकिन कई बार बहुत अधिक जम्हाई लेने से गंभीर बीमारियां भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : राजमा में है सेहत का राज, शरीर की इन समस्‍याओं में फायदेमंद

हार्ट प्रॉब्लम

ब्रेन से नीचे हार्ट और पेट तक जाने वाली वेगस नर्व में अगर किसी तरह की समस्या हो तो इस वजह से भी बहुत अधिक जम्हाई आती है। इसके अलावा कुछ मामलों में जब हार्ट के आस पास के हिस्से में ब्लीडिंग होने लगती है तो इस वजह से भी व्यक्ति को बार-बार उबासी आती है।

बेचैनी या डिप्रेशन

आपका शरीर जम्हाई के जरिए कुछ तनावपूर्ण स्थितियों, जैसे- बेचैनी, चिंता, डिप्रेशन के प्रति प्रतिक्रिया देता है और डिप्रेशन आज की सबसे बड़ी परेशानियों में से एक है। डिप्रेशन के कारण कई गंभीर बीमारियां हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्‍टेडियम का उद्घाटन 23 फरवरी को, जानिए खासियत

मस्तिष्क की समस्याएं

बहुत अधिक जम्हाई लेना मस्तिष्क से संबंधित विकारों से भी जुड़ा हो सकता है, जैसे कि स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर और मिर्गी। इसलिए अगर आपको बहुत जम्हाई आ रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें, बल्कि सचेत हो जाएं और डॉक्टर से सलाह लें।

लीवर फेलियर

अगर कोई व्यक्ति लीवर फेलियर की बीमारी के लास्ट स्टेज में हो तो इस कारण भी व्यक्ति को बहुत अधिक थकान महसूस होने लगती है और वह एक दिन में कई-कई बार जम्हाई लेने लगता है।

अधिक दवाईयों का सेवन भी है वजह 

जरूरत से ज्यादा दर्द निवारक दवाईयों का सेवन करने पर भी अधिक जम्हाई आ सकती है और इतना तो आप जानते ही होंगे कि अधिक दवाइयों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक ही होता है।

इसे भी पढ़ें : भारतीय मूल की आकांक्षा ने UN महासचिव पद के लिए ठोका दावा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...