जर्मनी : चाइल्ड लेबर यानी बालश्रम के कानून का जर्मनी में कड़ाई से पालन होता है। इसके किसी भी उल्ल्ंघन पर सजा तय है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में सामने आया है। वहां एक व्यक्ति एंजेलो केली (Angelo Kelly) ने अपने चार के बेटे विलियम से एक कंसर्ट में गाना गवाया। इसकी शिकायत कोर्ट तक पहुंचने के बाद कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केली को बालश्रम का दोषी करार दिया। इस जुर्म के लिए केली को तीन हजार यूरो यानी 2 लाख 64 हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश हुआ। उल्लेखनीय है कि केली खुद भी जर्मनी के जानेमाने लोक गायक हैं और लाइव कंसर्ट में भाग लेते हैं।
इसे भी पढ़ें : अब तत्काल होगा रेल यात्रियों का टिकट रिफंड, जानें कैसे
केली ने कही ऊपरी अदालत में चुनौती देने की बात
अदालत का फैसला आने के बाद एंजेलो केली ने नाखुशी जताई। कहा कि वह कोर्ट के फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे। जानकारों की मानें तो कोर्ट ने श्रम कानून के उल्लंघन के मामले में सही फैसला किया है। अत: राहत मिलने की उम्मीद कम है। जर्मनी में 3 से 6 साल के बच्चों से काम नहीं कराया जा सकता है। बिजनेस में फायदे के लिए उनसे काम कराना जुर्म है।
इसे भी पढ़ें : CBSE ने 9वीं-11वीं की वार्षिक परीक्षा कराने के लिए जारी किए निर्देश, जानें कब से शुरू होगा नया सेशन










