spot_img

ढाई महीने बाद निकाली गई किशोरी की दफनाई लाश, अब होगी जांच

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : 16 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला ढाई महीने बाद फिर से सुर्खियों में है। 13 नवंबर को नाबालिग की दफनाई लाश को जांच के लिए पुलिस ने बाहर निकाला है और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। अब इस मामले की गहन जांच की जाएगी। इसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामला है रांची के रातू प्रखंड ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के बानापीड़ी गांव का। यहीं के मसना स्थल से किशोरी का शव कब्र से बाहर निकाला गया, जिसकी मौत 30 अगस्त 2020 को हुई थी। मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई थी, पर परिजनों ने पुलिस को नहीं बताया और शव को मसना स्थल में दफना दिया।

बिना सूचना दफन कर दी गई लाश

30 अगस्त को अपने नाना के घर नगड़ी में नाबालिग की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई थी। इसके बाद मामले की जानकारी छात्रा के पिता को दी गई। पिता ने शव को नगड़ी से लाकर रातू प्रखंड के बानापीड़ी में बिना पुलिस को सूचना दिये दफना दिया। वहीं छात्रा के परिजनों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बताया कि लड़की की मौत कोरोना के कारण हो गई है।

इसे भी पढ़ें : Shame : बेटे की चाह में हैवान हो गया पिता, इकलौती बेटी की चढ़ा दी बलि

प्रेम प्रसंग के विवाद में मौत का संदेह

छात्रा की मौत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों को शक है कि इसमें प्रेम प्रसंग का विवाद है। इस बात को लेकर छात्रा और उसके घरवाले के बीच काफी झगड़े भी होते थे। इसी कारण छात्रा को उसके ननिहाल भेजा गया था। अचानक उसकी मौत की खबर आई, तो गांव वालों और भी शक होने लगा। फिर खबर उड़ी कि परिजनों की डांट-फटकार के बाद उसने आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस हर पहलू की जांच कर रही

गांव में उसकी मौत को लेकर कई तरह के संदेह फैलने लगे। पुलिस को भी इसकी भनक लगी। देर से ही सही, पर जब इसकी सूचना पहुंची, तो फिर पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने जांच टीम भी बनाई। मसना स्थल पहुंचकर शव को बाहर निकाला और जांच के लिए रिम्स भेजा। अब आगे की कार्रवाई रिम्स से रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

पुलिस पूरे मामले की ऑनर किलिंग के एंगल पर भी तफ्तीश कर रही है। पुलिस को यह शक है कि जब मौत आत्महत्या या कोरोना के कारण हुई थी तो इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई।

इसे भी पढ़ें : न रहम, न करम, सिर्फ भागते हैं “माल” के पीछे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...