spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Shame : बेटे की चाह में हैवान हो गया पिता, इकलौती बेटी की चढ़ा दी बलि

Date:

spot_img
spot_img

लोहरदगा: Shame , Shame, Shame …वाकई लोहरदगा में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिससे पढ़कर-सुनकर दिल दहल उठता है। जिले के पेशरार प्रखंड के बोण्डोबार गांव में एक पिता ने बेटा पाने की चाह में अपनी इकलौती बेटी की बलि चढ़ा दी। ओझा-गुणी के चक्कर में पड़कर सुमन नगेसिया नाम के शख्स ने अपनी छह साल की बेटी की बलि चढ़ा दी। बेटी की बलि चढ़ाए जाने के बाद सुमन नागेशिया की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने पकड़कर लाया किस्को, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़कर किस्को प्रखंड मुख्यालय लाया। यहीं पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और फिर बच्ची का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ें : World Kindness Day : गड्डे में गिरा हाथी का बच्चा, बचाने पहुंच गया हाथियों का झुंड और फिर…

12 नवंबर को पिता ने चढ़ाई बेटी की बलि

सुमन की पत्नी फुलमनिया नगेसिया डर से पाखर के सिकरागढा स्थित अपने मायके चली गई है। घटना 12 नवंबर की है। ओझा- गुणी करने वाले भगतों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि सुमन ने अपनी बेटी सुषमा को आंगन में पूजा पाठ करने के बाद ही बलि दे दी। पुलिस ने आरोपी सुमन को लोहरदगा मंडल कारा भेज दिया है।

Shame : फिर शर्मसार हुआ झारखंड

सूचना प्रौद्योगिकी के इस काल में भी झारखंड में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। ओझा-गुणी, डायन-बिसाही के फेर में हत्याओं की लंबी फेहरिस्त बनती जा रही है राज्य में। इन खबरों से राज्य शर्मसार होता है। प्रशासन की ढिलाई के कारण ही ऐसा संभव हो पाता है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए, ताकि फिर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इसे भी पढ़ें : रांची में अपराधी बेखौफ, बिल्डर के घर पर की गोलियों की बौछार (Exclusive Video)

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: