Kohramlive Desk : झारखंड के पारसनाथ में स्थित जैन समुदाय का पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्र के अनुसार, अब यह पर्यटन क्षेत्र नहीं होगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में सभी पर्यटन और ईको टूरिज्म गतिविधि पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्विटर के जरिए गुरुवार को यह जानकारी दी है।
Sammed Shikhar falls in the eco-sensitive zone of Parasnath Wildlife Sanctuary and Topchanchi Wildlife Sanctuary.
There is a list of prohibited activities that can’t take place in and around the designated eco-sensitive area. Restrictions will be followed in letter and spirit. pic.twitter.com/rpJ7tpWhnD
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) January 5, 2023
तीन साल पहले के आदेश को केंद्र ने लिया वापस
केंद्र सरकार ने गुरुवार को तीन साल पहले जारी किए गए अपने आदेश को वापस ले लिया है। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय की ओर से पांच जनवरी को जारी दो पेज की चिट्ठी के दूसरे पेज पर लिखा गया है, ”ईको सेंसेटिव जोन अधिसूचना के खंड-3 के प्रावधानों के कार्यान्वयन पर तत्काल रोक लगाई जाती है, जिसमें अन्य सभी पर्यटन और इको-टूरिज्म गतिविधियां शामिल हैं। राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया जाता है।”
केंद्र ने बनाई निगरानी समिति
केंद्र सरकार ने निगरानी समिति बनाई। राज्य सरकार से कहा गया है कि वह इस समिति में शामिल होने के लिए जैन समुदाय से दो सदस्यों और स्थानीय जनजातीय समूह से एक सदस्य को स्थायी सदस्य के रूप में आमंत्रित करे।


यहां याद दिला दें की आज ही सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को पत्र लिख कर अनुरोध किया था की पारसनाथ को तीर्थस्थल ही रहने दिया जाए। पारसनाथ सम्मेद शिखर पौराणिक काल से जैन समुदाय का विश्व प्रसिद्ध पवित्र एवं पूजनीय तीर्थ स्थल है। मान्यता के अनुसार, इस स्थान पर जैन धर्म के 24 तीर्थकरों में से 20 तीर्थकरों द्वारा निर्वाण प्राप्त किया गया है। इस स्थल के जैन धार्मिक महत्व के कारण भारत एवं विश्व के कोने-कोने से जैन धर्मावलंबी इस स्थान का तीर्थ करने आते हैं। अतएव झारखंड पर्यटन नीति 2021 में पारसनाथ को तीर्थ स्थल मानते हुए इस स्थल को धार्मिक तीर्थ क्षेत्र के रूप में विकसित करने का उल्लेख है। पूर्व में भी इस स्थल की पवित्रता अक्षुण्ण रखने के लिए राज्य सरकार ने प्रतिबद्धता जाहिर की है।
इसे भी पढ़ें : अब सिनेमाघरों में नहीं कर पाएंगे ये काम…देखें क्या
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें
इसे भी पढ़ें : माशूका को गली में बुलाया, फिर कर दिया कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : “Rims प्रबंधन होश में आओ…” पहरेदार और ट्रॉलीमैन कर रहे जोरदार प्रदर्शन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें












