spot_img

जवान बेटे की डेड बॉडी से आरती की शादी कराना चाहती है एक दुखी मां, देखें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA (Neetu Singh) : सर, अगर बेटवा रात में ही बता देता तो हम सूई दवा दिलाये उसे जिलाय देते, दम तोड़ते घड़ी बोला, मां हमको मारा है बांस और तार से चंदनवा, बस इतना ही बोला और आखिरी हिचकी ले ली। मेरे सामने ही उसका प्राण निकल गया, मेरे बच्चे का बदला चाहिये, उस लड़की से मेरे मरा हुआ बेटा से शादी करवा दीजिये, वह मांग में सिंदूर डालेगी, हम उसे अपना बहू मानेंगे। वह प्यार में दिवाना हो गया था, वह तो उसे अपना माना, पर, लड़की नहीं मानी। जब कभी घर आना-जाना करती तो बोला करती थी आपके बेटे को कुछ नहीं होगा, हम इसका बचाव करेंगे। तब मैं लड़की से बोली थी कोर्ट मैरिज कर लो, बेटा की खुशी, मेरी खुशी है। तेरा परिवार वाला सहमत नहीं, तुम सहमत हो तो कर लो कोर्ट मैरिज, पर वह मंदिर में शादी करना चाहती थी। यह कहना है प्यार की बलि वेदी पर कुर्बान हो गये एक जवान बेटा की दुखियारी एक मां का।

‘छोटू एक लड़की से बहुत प्यार करता था’ 

रोती-बिलखती और कलपती मां ने कहा कि उसके मझले बेटे छोटू का कसूर सिर्फ इतना था कि वह एक लड़की से बहुत प्यार करता था। उसपर मर-मिटने को तैयार था। बीती रात बोला, मां हम थोड़ी देर में आते हैं।  उसे किसी से मिलने जाना था। दो हजार रुपये मांगा। रुपये नहीं देने पर लड़ाई करने लगा। हमने उसे दे दिया। फिर देर से घर लौटा। बोला, मां पीठ में बहुत दर्द है, जरा से तेल लगा दो। बाकी कोई बात नहीं बताया।

दम तोड़ने से थोड़ी देर पहले बोला…

बाद में दम तोड़ने से थोड़ी देर पहले बोला, उसे विकास बुलाया, चंदनवा बहुत मारा, मां मुझे अपने सीने से लगा लें, बस, इतना बोल मर गया। बेटा को सामने प्राण त्यागते देख कलेजा छलनी हो गया। एक लड़की के चक्कर में उसकी जान चली गई। दो दिन पहले भी यह लड़की आरती उसके घर आई थी। वह उसके बेटे को सिर्फ ठगती और यूज्ड करती थी। आरती का कॉलेज में एडमिशन तक उसका बेटवा करवाया था। दिल को झकझोर देने वाला यह मामला पटना से सामने आया है।

इसे भी पढ़ें : सस्ता हुआ प्लेटफॉर्म टिकट, देखें रेट

इसे भी पढ़ें :इस तारीख तक Income Tax Return भर लें, वरना बढ़ेगी परेशानी

इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब बेटे की मिली डेड बॉडी, गुस्साये लोगों ने पुलिस को खदेड़ा…

इसे भी पढ़ें :कपूर खानदान में गूंजी किलकारी… आलिया ने पोस्ट कर कही यह बात

इसे भी पढ़ें :वर्चस्व के खेल में ठोंक डाला साबिर को… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :सोलन में PM मोदी ने मांगा एक और मौका…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :शादी में होने जा रहे थे शामिल, रास्ते में मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें :पेंशन योजना पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देखें क्या

इसे भी पढ़ें :कल से राजधानी के प्राइमरी स्कूल बंद, CM ने की घोषणा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...

चितरपुर से आजसू का ऐलान, संगठन को बनायेंगे फौलादी…

Ramgarh(Prince Verma) : विधानसभा चुनाव की आहट के बीच...

मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…

Ramgarh(Prince Verma) : मां छिन्नमस्तिका की नगरी में इस...

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...