spot_img
spot_img
spot_img

रहस्यमय ढंग से गायब बेटे की मिली डेड बॉडी, गुस्साये लोगों ने पुलिस को खदेड़ा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : समस्तीपुर में आज सुबह एक जवान युवक की डेड बॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गुड्डू राय के रूप में हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। खबर देने के बावजूद पुलिस लेट से पहुंची। जिससे गुस्साये सैंकड़ों लोगों ने शव को सड़क पर रख रोड जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घंटों सड़क जाम होने कि वजह से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों कि लंबी लाइने लग गयी। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरायरंजन कॉलेज के पास केलबन्नी की है।

घटना को लेकर जो बातें सामने आयी उसके अनुसार बीते शुक्रवार कि भोर में 18 साल का गुड्डू शौच के लिए घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे हर संभावित ठिकानों पर खोजा। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। शनिवार शाम परिजनों ने उसके लापता होने की रपट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने भी उसकी खोज शुरू कर दी। गुड्डू सरायरंजन थाना क्षेत्र के शीतल पट्टी गांव में रहता था। उसके पिता का नाम धर्मवीर राय है। गुड्डू सरायरंजन कॉलेज में पार्ट वन का स्टूडेंट था।

आज सुबह शौच के लिये केलबन्नी कि तरफ जाते समय लोगों ने रास्ते में उसकी डेड बॉडी देखी। लाश के पास लौटा और उसका मोबाइल भी पड़ा मिला। आशंका जतायी जा रही है कि गुड्डू कि हत्या गला घोंट कर की गयी है। पुलिस मामले कि छानबीन में जुट गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दिशा-दशा तय कि जाएगी।

इसे भी पढ़ें : कपूर खानदान में गूंजी किलकारी… आलिया ने पोस्ट कर कही यह बात

इसे भी पढ़ें : राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा पर ठोका मानहानि का केस… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : वर्चस्व के खेल में ठोंक डाला साबिर को… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : शादीशुदा प्रेमी ने मारकर जला दिया था पूजा को… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :  डायन करार देकर जिंदा जलाया, पुलिस पर पथराव… देखें

इसे भी पढ़ें : Higher Education के लिए Students को मिलेगा Financial Support : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें : ED की जांच की आंच में झुलस सकते है कई हस्तियों के चेहरे, रडार पर कौन-कौन… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...