spot_img
spot_img

भाग रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, आगरा स्‍टेशन पर पकड़े गये, देखें फिर क्या हुआ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : उत्‍तर प्रदेश के फर्रुखाबाद की एक नाबालिग लड़की ने नाबालिग प्रेमी के साथ भगने का प्‍लान बनाया। दोनों ने अहमदाबाद जाने का फैसला कर लिया। बाइक पर दोनों 200 किमी दूर आगरा तक पहुंच गए। यहां रेलवे स्टेशन पर चाइल्ड लाइन की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। लड़की के अनुसार, उसको लड़के वाले देखने आने वाले थे। वह शादी नहीं करना चाहती थी। लड़की नाबालिग बताई जा रही है। प्रेमी-प्रेमिका को उनके परिवार वालों के सुपुर्द किया गया है।

स्‍टेशन पर काउंसिलिंग करने पर सच्‍चाई का पता चला

रेलवे चाइल्ड लाइन के समन्वयक धीरज कुमार ने बताया कि सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर वो अपनी टीम के साथ घूम रहे थे। उनकी नजर प्लेटफॉर्म पर बैठे नवयुवक और नवयुवती पर पड़ी। देर तक जब उनकी निगरानी की तो पता चला कि उनके साथ कोई बड़ा व्यक्ति नहीं है। दोनों नाबालिग लग रहे थे। ऐसे में उन्होंने दोनों से पूछताछ की। दोनों ने उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया। मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने जीआरपी को बुला लिया। इसके बाद दोनों की काउंसिलिंग की गई। इसके बाद दोनों ने सच्चाई बता दी।

दोनों के परिजन जीआरपी थाना पहुंचे

चाइल्ड लाइन ने दोनों के घरवालों के नंबर लेकर उनके परिजनों से बातचीत की। घरवालों ने बताया कि वो भी बच्चों को लेकर परेशान थे। उनकी तलाश की जा रही थी। अभी मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। जानकारी पर दोनों के परिजन देर रात जीआरपी थाने पहुंचे।

इसे भी पढ़ें :JAC ने जारी किया 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्‍ट, यहां करें चेक

इसे भी पढ़ें : Ex-MLA मलखान सिंह के साले को घर में गोलियों से भूना… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिगड़ैल पत्नी खाई के झाड़ियों में लटकी मिली, राज खुला तो क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : महंगा हुआ क‍मर्शियल LPG कनेक्शन, सिक्योरिटी मनी 1050 रुपये बढ़ी, नया रेट लागू

इसे भी पढ़ें : “मेरे जुगाड़ू पति को किराये पर ले लो”, बकायदा पत्नी ने दिया विज्ञापन… देखें

इसे भी पढ़ें : घूसखोर जेई निजामुद्दीन अंसारी का क्या हुआ हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV

इसे भी पढ़ें : मुकेश अंबानी ने किया रिजाइन, आकाश बने रिलायंस जियो के नए चेयरमैन

इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट्स से भरी रांची की बस सिक्किम में पलटी, देखें…

इसे भी पढ़ें : समुद्र में ONGC के Helicopter की Emergency Landing

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...