बिगड़ैल पत्नी खाई के झाड़ियों में लटकी मिली, राज खुला तो क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : पत्नी की हरकतों से आजिज पति ने खतरनाक इरादा बना लिया और खौफनाक तरीके से पत्नी का काम तमाम कर दिया। वहीं यह झूठी कहानी रची कि उसकी पत्नी हेमलता बिना कुछ बताये घर से कहीं चली गई है। उसने थाने तक में पत्नी के गुम हो जाने की रपट दर्ज करा दी थी। पति सुनील अपने कारनामे से शक के दायरे में आ गया। उसके ससुराल के लोगों को पहले से ही उसपर शक था। बदलते विरोधाभाषा बयान के कारण पुलिस का भी माथा फिर गया। पति सुनील से कड़ाई से पूछताछ की गई तो सच सामने आ गया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने अपनी पत्नी को गला घोंट कर मार डाला। उसकी लाश को असौला घाटी के जंगल में एक खाई में फेंक दिया। फेंकने के बाद शव खाई में बीच में ही झाड़ियों में अटक गया था। गिरफ्तार पति की निशानदेही पर पत्नी हेमलता की लाश बरामद कर ली गई। इस संगीन कांड को अंजाम देने में सुनील का साथ उसका छोटा भाई छोटू ने दिया था। मारने के दौरान भाई अपनी भाभी हेमलता का हाथ पैर जकड़ रखा था।

बीवी को थी शराब पीने की लत

गिरफ्तार पति ने पुलिस को दिये अपने बयान में खुलासा किया है कि उसकी पत्नी हेमलता को शराब पीने की लत थी। वह दारू पीकर घर से निकल जाया करती थी। इस कारण उसे शक हो गया था कि उसकी पत्नी का चाल चलन खराब हो गया है। वह दारू पीकर गलत काम करती थी। पत्नी की इसी आदत से आजिज होकर उसने अपने पत्नी को मारने का खतरनाक इरादा बना लिया। अपने इस खतरनाक इरादे के बारे में उसने अपने भाई छोटू को बताया। इसके बाद दोनों हेमलता को रिक्शे से असौला घाटी के जंगल में ले गया। यहां पर सुनील ने हेमलता की गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के दौरान छोटू ने हेमलता के हाथ-पैर पकड़े थे। उसके बाद हेमलता के शव को खाई में फेंक दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाई घर लौट आये। इस बीच जब सुनील को यह पता चला कि उसके ससुराल वाले यूपी के बुलंदशहर में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है, तब उसने बीते 26 जून को पत्नी के गायब होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट मैदानगढ़ी थाने में दर्ज करा दी थी। पति ने शिकायत में कहा था कि उसकी 25 साल की पत्नी हेेमलता 13 जून को घर से बिना बताये कहीं चली गई है। इस कांड को सुलझाने में इंस्पेक्टर संदीप मलिक, एएसआई पंकज राजौरा और हवलदार सुखबीर की सराहनीय भूमिका रही। यह सनसनीखेज वारदात दिल्ली के मैथानगढ़ी थाना क्षेत्र के असोला गांव की है।

इसे भी पढ़ें : घूसखोर जेई निजामुद्दीन अंसारी का क्या हुआ हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV

इसे भी पढ़ें : मुकेश अंबानी ने किया रिजाइन, आकाश बने रिलायंस जियो के नए चेयरमैन

इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट्स से भरी रांची की बस सिक्किम में पलटी, देखें…

इसे भी पढ़ें : समुद्र में ONGC के Helicopter की Emergency Landing

इसे भी पढ़ें : अचानक बेतहाशा भागने लगे स्कूली बच्चे, मचाया शोर, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : डिब्बा बंद दही और पनीर होगा महंगा, जाने क्यों…

इसे भी पढ़ें : पेड़ से बांध कर लड़कियों के साथ दरिंदगी, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

40 साल की गौरवगाथा के बाद CDS अनिल चौहान ने ली विदाई, ये बोल गये…

Kohramlive : चार दशक से अधिक समय तक मातृभूमि...

चौपारण थाना परिसर में लगा जनसुनवाई दरबार, बढ़ाई चिंता…

Chouparan(Krishna Paswan) : गांव-देहात में जमीन विवाद और आपसी...

संगीत की सुरमयी शाम और रेन डांस में झूमे स्कूली बच्चे…

Chouparan(Krishna Paswan) : गर्मी की छुट्टियों के बीच चौपारण...

23 जलती भट्ठियां मिलीं, मौके पर ही ध्वस्त…

Hazaribagh : वैध शराब के खिलाफ हजारीबाग प्रशासन ने...

सबसे महंगे बिके रॉबिन मिंज, विराट पर भी लगी बड़ी बोली… जानें

Ranchi : झारखंड में शनिवार को क्रिकेट का ऐसा...