PALAMU : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 14 कविलाशी गांव के कुएं में सोमवार को एक महिला का शव मिला। मृतका की पहचान रेहला थाना क्षेत्र के मधुरीडीह तेनवाही के ईश्वरी यादव की पत्नी सोनी देवी (19 वर्ष) के रूप में हुई है। उसकी शादी इसी साल 24 मई को हुई थी। ग्रामीणों ने कविलाशी गांव के कुएं में एक महिला का शव देखा। इसके बाद इसकी जानकारी विश्रामपुर थाने को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच में भेज दिया।
हत्या या आत्महत्या, दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मेदिनीनगर एमएमसीएच में पोस्टमार्टम के समय मौजूद मृतका के चाचा सुदर्शन यादव ने बताया कि रविवार की रात नौ बजे सोनी की बात हैदराबाद में रह रहे अपने पिता से हुई है। उस समय तक सब ठीक था। सुबह आठ बजे सोनी के पति ने फोन कर तबीयत खराब होने की सूचना दी। जब एक घंटे बाद वहां पहुंचे तो पाया कि कुएं के पास उसका शव पड़ा हुआ है। थाना प्रभारी धुमा किस्कू ने कहा कि पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा फैसला, Petrol और Diesel पर इतना रुपये घटाया वैट, ट्वीट कर दी जानकारी
इसे भी पढ़ें :IBPS SO RECRUITMENT 2021: 1828 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले वीर का “अभिनंदन”
इसे भी पढ़ें :खाई में गिरी बारातियों से भरी जीप, 5 ने तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :लिंक पर क्लिक क्या किया, लुट गये सर्फे, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : …बीच रोड पर जमकर नाची ये Bhojpuri Actress, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर के सामने क्यों जोड़ा हाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्कॉर्पियो का ट्रक ने क्या किया हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम
इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….








