Kanpur : कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला ड्रा हो गया। इस मैच में भारतीय टीम ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। बॉलिंग-बैटिंग और फिल्डिंग भी अच्छी रही। स्पिनरों की गुगली पर कीवी बल्लेबाज नाचते नजर आए। मगर भारत जीत नहीं सका। न्यूजीलैंड ने 9 विकेट गिरने के बाद भी मैच ड्रा करा लिया। मैच के हीरो बने रचिन रवीन्द्र और एजाज। दोनों ने भारतीय बॉलरों का डटकर सामना किया और भारत के जबड़े से मैच बचा लिया। न्यूजीलैंड ने 98 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाये। रचिन रवीन्द्र ने 91 बॉल खेलकर 18 रन बनाये, वही एजाज ने 23 बॉल खेलकर 2 रन बनाकर क्रिज पर डटे रहे।
आर अश्विन और श्रेयस अय्यर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। अश्विन ने जहां भारतीय दिग्गज हरभजन सिंह को पीछे छोड़ा। वहीं पाकिस्तान के वसीम अकरम और शाहिन अफरीदी को भी पीछे छोड़ दिया। इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अश्विन ने अपने नाम कर लिया है। लाथम (52) को अश्विन ने बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इस विकेट के साथ ही आर अश्विन टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने हरभजन सिंह (417) का रिकॉर्ड तोड़ा।
New Zealand survive and it’s a DRAW in Kanpur.
Scorecard – https://t.co/WRsJCUhS2d #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/TDTrEcl9ec
— BCCI (@BCCI) November 29, 2021
वहीं श्रेयस अय्यर ने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में ही शानदार शतक लगाया। ऐसा करने वाले वह 16वें भारतीय बने। मगर अय्यर को तो इतिहास रचना था सो इतने से कहां मानते। दूसरी पारी में भारत की खराब शुरूआत के बाद दबाव में भी अय्यर ने शानदार बैटिंग की। अय्यर ने 125 गेंद में 65 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी से टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंची। डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने वाले अय्यर पहले भारतीय बने। ऐसा कारनाम भारत के कोई भी दिग्गज नहीं कर पाए हैं। अगर भारत कानपुर टेस्ट जीतता है तो अय्यर की यह पारी और खास बन जायेगी और इतिहास के पन्नों में यह पारी सुनहरों अक्षरों में लिखा जाएगा। कानपुर टेस्ट की पहली पारी में श्रेयस अय्यर 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। इसके बाद उन्होंने 171 बॉल पर 105 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और 13 चौके लगाए।

Read More : 4 दिन बाद मौत के मुंह से बाहर निकली 4 जिंदगियां, करने लगे…
Read More : श्मशान जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर
Read More : पाकिस्तान के इन दो दिग्गजों का अश्विन ने तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास
Read More : तीसरे दिन भारतीय स्पिनर्स की गुगली पर नाचे कीवी, ऐसे गिरा विकेट











