सास-दामाद लव स्टोरी में नया मोड़… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र से सामने आयी सास-दामाद लव स्टोरी आए दिन सबको चौंका रही है। अब 30 साल के राहुल ने अपनी 50 साल की सास अनीता उर्फ अपना देवी को अब अपनी पत्नी बता दिया है। दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ साथ रहने का फैसला किया है। राहुल जब अनीता को अपने घर लेकर पहुंचा तो उसके पिता ने साफ इनकार कर दिया। करीब 30 मिनट तक बाप-बेटे में बहस होती रही, लेकिन पिता ने कहा, “सास को बहू नहीं मान सकते।” इसके बाद राहुल उसे अपने दोस्त के घर ले गया, जहां दोनों रात भर रुके और अगले दिन गांव से निकल गये।

पुलिस काउंसलिंग भी बेअसर

पुलिस ने तीन दिन तक अनीता की काउंसलिंग की। पति जितेंद्र भी उसे वापस ले जाने को तैयार था, लेकिन अनीता ने इंकार कर दिया। उसने कहा “अब मैं अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती हूं। राहुल मेरी भावनाओं को समझता है। मैं उसके साथ खुश हूं।”

“अब मैं सिर्फ पत्नी हूं, सास नहीं”

राहुल ने मीडिया से कहा, “अनीता मेरी सास नहीं, मेरी पत्नी है। हम जल्द शादी करेंगे। लोग उसे सास कहना बंद करें।”
वहीं अनीता ने कहा, “मैं 20 साल से दूसरों के लिए जी रही थी। अब अपनी जिंदगी खुद तय करूंगी।”

चोरी के आरोपों पर सफाई

पति जितेंद्र ने अनीता पर लाखों की नकदी और जेवर लेकर भागने का आरोप लगाया था। लेकिन अनीता ने पुलिस को बताया कि वह सिर्फ 200 रुपये लेकर घर से निकली थी।

 “बच्चे पिता के साथ रहेंगे”

काउंसलिंग में जब बच्चों की बात उठी, तो अनीता ने कहा  “बच्चे अपने पिता के साथ खुश रहेंगे। मैं अब एक नई जिंदगी शुरू कर रही हूं।”

इसे भी पढ़ें :झारखंड में बिजली देगी झटका, एक मई से…

इसे भी पढ़ें :अगले कुछ घंटों में रांची में जोरदार हवा के साथ बारिश…

इसे भी पढ़ें :फिर होगा रांची में एयर शो!… जानें कब

इसे भी पढ़ें :यात्रीगण कृपया ध्यान दें : रांची से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, समय और रूट में बदलाव… देखें लिस्ट

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...