Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा(Garhwa) में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) निर्माण की सुस्ती और लापरवाही ने आम लोगों की सांसें भारी कर दी हैं और व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने इंजीनियरों और ठेकेदारों पर खुलकर हमला बोला और कहा कि जनता की परेशानी को नजरअंदाज किया तो जवाब देना होगा। विधायक ने आरोप लगाया कि पिछले दो साल से कछुआ गति से काम चल रहा है। सड़क पर गिट्टी और धूल का अंबार है, पूरा शहर धूल के गुबार में घिरा है। उन्होंने कहा कि भले-चंगे लोग भी बीमार हो रहे हैं, सांस के मरीजों की हालत और खराब हो रही है।
Garhwa में विकास के नाम पर परेशानी
उन्होंने कहा कि निर्माण की तकनीकी खामियों ने नया संकट खड़ा कर दिया है। सड़क की ऊंचाई दुकानों से करीब 2 फीट ज्यादा है। सैकड़ों दुकानें नीचे दबने की आशंका है। विधायक ने साफ कहा कि निर्माण में गुणवत्ता और नियमों की अनदेखी हो रही है, अधिकारियों और संवेदक की मिलीभगत से काम बिगड़ रहा है।विधायक ने अल्टीमेटम दिया कि तुरंत धूल से राहत के उपाय करें (पानी छिड़काव आदि) एवं निर्माण की गुणवत्ता सुधारी जाये। वर्ना, चुप नहीं बैठेंगे, जिम्मेदारों को जवाब देना होगा। विधायक ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक सड़क का नहीं, बल्कि उस सिस्टम का आईना है, जहां विकास के नाम पर जनता को ही परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इसे भी पढ़े : JDU की नई टीम जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़े : Bihar : रंगेहाथ दबोचे गये लिपिक और…








