सिमडेगा : सिमडेगा के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात। बानो में मॉडल डिग्री College के नए भवन का हुआ शुभारंभ। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मॉडल डिग्री कॉलेज नए भवन के खुलने से स्थानीय छात्रों को काफी लाभ मिलेगा। उन्हें बाहर जाकर पढ़ने की जरूरत नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें : आठवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया तो सब रह गए दंग
College के उद्घाटन में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर तोरपा विधायक कोचे मुंडा, कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाडी, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, डीसी सुशांत गौरव, एसपी डॉक्टर शम्स तबरेज सहित जिले के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : सरना धर्म कोड : Railway ट्रैक पर खड़े हो गए प्रदर्शनकारी, फिर…












