spot_img

न्यू जनरेशन डस्टर लॉन्च, फीचर जबरदस्त… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : न्यू जनरेशन ”डस्टर” लॉन्च हो गया। नई डस्टर हाईब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ आयेगी। नई डस्टर अगले साल यूरोपियन मार्केट में अवेलेबल होगी। रेनो इसे साल 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। फ्रांसीसी कार मेकर रेनो की सिस्टर कंपनी डेसिया ने नई डस्टर 29 नवम्बर को पुर्तगाल में लॉन्च की है। रेनो ने भारत में केवल फर्स्ट जनरेशन डस्टर को साल 2012 में उतारा था, वहीं साल 2022 की शुरुआत में इसे बंद कर दिया गया था। यह भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में कंपनी का पहला मॉडल था। नई डस्टर 20 लाख रुपये के करीब लॉन्च की जा सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगुन, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से होगा।

न्यू जनरेशन डस्टर में कई खासियत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यू जनरेशन डस्टर कई खासियत के साथ लॉन्च हुई है। नई डस्टर CMF-B प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस प्लेटफॉर्म को डेसिया, रेनॉल्ट और निसान ने मिलकर डेवलप किया है। नई रेनॉल्ट डस्टर अपने बुच लुक के साथ नजर आयेगी। यह एक मजबूत ऑफ-रोडर है। डेसिया के बिगस्टर कॉनसेप्ट मॉडल की तरह दिखती है। नई डस्टर पहले से ज्यादा अग्रेसिव है। गाड़ी में वर्टिकल एयर इन्लेट्स, Y शेप की LED हेडलाइट्स के साथ नये डिजाइन के फ्रंट बंपर और स्किड्स प्लेट्स हैं। गाड़ी में नये डिजाइन का बोनट, चौकोर व्हील आर्च मिलते हैं। कार 5 और 7 सीटों के ऑप्शन के साथ आयेगी। इसकी लेंथ को मौजूदा मॉडल से बढ़ाकर 4340mm किया गया है, वहीं व्हीलबेस को घटाकर 2,657mm किया गया है।

इंटीरियर डिजाइन

नई डस्टर में डबल-लेयर डैशबोर्ड दिया गया है, जिसमें हल्के और गहरे ग्रे शेड्स हैं। सेंटर कंसोल ड्राइवर की ओर थोड़ा झुका हुआ है। हायर वैरिएंट में दो डिजिटल स्क्रीन मिलेंगी। इसमें ड्राइवर के लिए 7 इंच की स्क्रीन और इंफोटेनमेंट के लिए 10.1 इंच की टचस्क्रीन शामिल है। सेंटर AC वेंट के नीचे एक हॉरिजोंटल पैनल में कई बटन मिलते हैं जो इंफोटेनमेंट और HVC सिस्टम को कंट्रोल करते हैं। एक 12V पावर सॉकेट और USB आउटलेट को नीचे की ओर प्लेस किया गया है। ऐसा लगता है कि मैनुअल गियरबॉक्स से लैस डस्टर का गियर लीवर मौजूदा रेनॉल्ट मॉडल से लिया गया है, वहीं यह भारत में काइगर और ट्राइबर के समान दिखता है। हायर वैरिएंट में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किग ब्रेक भी मिलता है। तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भारी दिखते है। इसमें इंफोटेनमेंट, टेलीफोनी और क्रूज कंट्रोल के लिए बटन हैं।

सेफ्टी फीजर मिलेंगे

नई डस्टर में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सहित ADAS जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलेंगे। वहीं, टॉप-स्पेक डस्टर के फीचर्स में वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, ऑटोमेटिक क्लाइमेंट कंट्रोल और 6 स्पीकर के साथ एक आर्कमिस 3डी साउंड सिस्टम शामिल होगा।

इंजन ऑप्शन मिलेंगे

SUV नई डस्टर में 3 इंजन ऑप्शन मिलेंगे। कार में एक 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 154bhp की पावर जनरेट करता है। दूसरा इसमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल मिल सकता है। कार ऑफ -रोडिंग कैपेबिलिटी के साथ आयेगी। इसमें 1.2 लीटर के हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा, जो 170bhp की पावर और 200Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। ट्रांसमिशन के लिए इन इंजनों को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : रांची में ड्रग्स खरीद-बिक्री का अनोखा तरीका, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सुरंग से निकला बेटा, मिलने से पहले चल बसे पिता…

इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…

इसे भी पढ़ें : ”पत्रकार बना दूंगा” फिर कर गया महापाप, क्या बोले SP… जानें

इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को दबा दिया बिकाऊ ने… जानें

इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गांजा-ताड़ी पीने वालों ने अनाथ कर डाला चार बेटियों को… देखें वीडियो

 

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…

spot_img

Related articles:

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...

जज ने दे दी जान, हड़कंप…

Delhi : दिल्ली के सफदरजंग इलाके में दिल्ली न्यायिक...