कोहराम लाइव डेस्क : एलपीजी यानी लिक्विफाइड गैस कनेक्शन आज घर-घर की जरूरत है। चाहे शहरी इलाका हो या ग्रामीण अब लोग गैस (Gas ) से ही खाना बना रहे हैं। एक समय था, जब नया गैस कनेक्शन लेना बहुत मुश्किल था। अब इसे आसान कर दिया गया है। वर्तमान में ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीके से आसानी नए गैस कनेक्शन के लिए एप्लाई किया जा सकता हैं।
इसे भी पढ़ें : जेल गई SDM बनी जज की दुल्हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल
आईओएल ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने ग्राहकों के लिए एलपीजी के नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा को शुरू कर दिया है। इससे अब ग्राहकों को गैस एजेंसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ग्राहकों को सिर्फ एक बार अपने नजदीकी गैस एजेंसी जाकर आवश्यक कागजातों को जमा कराने होगा।
कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
नए LPG कनेक्शन के लिए सबसे पहले LPG वेबसाइट को गूगल पर सर्च करें। वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कर उसे ओपन करें। Register For LPG Connection या न्यू कस्टमर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
कनेक्शन के लिए ऑनलाइन फॉर्म को भरें। इसमें राज्य, शहर का नाम, पता, नजदीकी वितरक, आपका पूरा नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तारीख, ईमेल-आईडी को भरने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें। इस सबके बाद आपकी ईमेल आईडी जिसे आपने भरा है। उस पर एक मेल आएगा। जिसमें दिए गए वेरिफिकेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद इसे वेरिफाई करना होगा।
इसे भी पढ़ें : IPL में क्रिस मॉरिस बिके 16.25 करोड़ रुपये में, जानें किसका तोड़ा रिकॉर्ड
इस प्रकार आपके घर पहुंचेगा गैस सिलिंडर
अब आपको अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद सब्मिट करते ही आपके पास रजिस्ट्रेशन आईडी आ जाएगी। अब फॉर्म का प्रिंट आउट निकल कर एप्लीकेशन अप्रूव होने के बाद इसे अपने नजदीकी वितरक के पास अपनी आईडी प्रूफ की कॉपी और फोटो ले जानी होगी। कुछ राशि का भुगतान भी करना होगा। सभी पेपर अप्रूव हो जाने के बाद एलपीजी गैस सिलिंडर आपके घर पहुंचा दिया जाएगा।
कैसे कर सकते हैं ऑफलाइन आवेदन
अपने नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर एक फॉर्म भरना होगा। आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और अपनी फोटो लगानी होगी। डॉक्यूमेंट की जांच के बाद आपके मोबाइल पर मैसेज या ईमेलआईडी पर मेल आएगा। आवेदन से जुड़ी जानकारी होगी। नए गैस कनेक्शन के लिए भुगतान राशि जमा करने के बाद गैस सिलेंडर आपके घर पर पहुंचा दिया जाएगा।
एड्रेस प्रूफ के लिए दस्तावेज
राशन कार्ड, बीमा पालिसी, पासपोर्ट, आधार कार्ड, घर के कागज, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक के कागज।
आइडेंटिटी के लिए दस्तावेज
पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक के कागज।
इसे भी पढ़ें : दो लड़कियों का प्यार चढ़ा परवान, और घर से हो गई फरार, फिर हुआ ये…












