spot_img
spot_img

पहले मंगेतर को चाकू मारकर किया घायल, फिर खुद कर लिया ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

उत्‍तरप्रदेश : एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। जिसमें युवक ने पहले अपने मंगेतर पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। फिर उसी की चुनरी लेकर फंदे से झूल अपनी जान दे दी। मामला उत्‍तरप्रदेश के हमीरपुर की है। युवक देवेंद्र और ज्‍योती की शादी होने वाली थी। मगर उससे पहले ही इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग सकते में हैं।

इसे भी पढ़ें : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ये…

जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले के मझगवां थाने के इटौरा गांव की निवासी 19 वर्षीय ज्योति की शादी जालौन जिले के 22 वर्षीय युवक देवेंद्र से तीन साल पहले तय हुई थी। ज्योति के माता-पिता ईंट के भट्टे पर काम करते हैं और ज्योति अपने दादा के साथ इटौरा गांव में रहती है। देवेंद्र बुधवार की शाम करीब 4 बजे मंगेतर ज्योति से मिलने इटौरा आया था। उस वक्त ज्योति अपनी सहेली सरोज के साथ खेत पर गयी थी। देवेंद्र खेत पर गया तो वहां उसमें और ज्योति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद देवेंद्र ने अपना आपा खो दिया और ज्योति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके बाद ज्‍यो‍ति की चुनरी से बबूल के पेड़ में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

इसे भी पढ़ें : नाराज़ युवक को समझाने गए भाजपा कार्यकर्ता, पैर फिसल कुएं मे जा गिरे, इलाज के दौरान मौत

ज्‍योति को बचाने जब उसकी सहेली सरोज पहुंची तो देवेंद्र ने उसपर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ज्योति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : ग्रामीणों का तुगलकी फरमान, …और शव का भी कर दिया सामाजिक बहिष्‍कार  

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...