spot_img
spot_img

लागू हो गये नये FASTag नियम, क्या बदला… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : FASTag के नये नियम लागू हो गये हैं। जिनमें कुछ खास बदलाव किये गये हैं। इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारों को कम करना और यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना है। नये नियमों के तहत अगर FASTag में लो बैलेंस, पेमेंट में देरी, या FASTag ब्लैकलिस्ट हो जाता है, तो अतिरिक्त जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

नये नियम के अनुसार, यदि आपकी गाड़ी का FASTag 60 मिनट से ज्यादा समय तक निष्क्रिय रहता है और टोल पार करने के 10 मिनट बाद भी वह सक्रिय नहीं होता, तो उस लेन-देन को सिस्टम अस्वीकार कर देगा। इसे “एरर कोड 176” के रूप में रिजेक्ट किया जायेगा, यानी अगर FASTag समय पर एक्टिव नहीं होता, तो टोल पेमेंट नहीं हो पायेगा।नई गाइडलाइंस के मुताबिक, यदि टोल रीडर से गुजरने के बाद 15 मिनट से ज्यादा समय तक टोल पेमेंट किया जाता है, तो FASTag यूजर्स को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। वहीं, FASTag खाते में बैलेंस कम है, तो टोल ऑपरेटर को जिम्मेदार ठहराया जायेगा। पहले जहां यूजर्स टोल बूथ पर रिचार्ज कर सकते थे, अब नये नियम के तहत आपको पहले ही FASTag को रिचार्ज करना होगा। NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2024 में FASTag लेन-देन की संख्या 6 प्रतिशत बढ़कर 38.2 करोड़ हो गई, जो नवंबर में 35.9 करोड़ थी। इसके साथ ही, लेन-देन की वैल्यू भी 9 प्रतिशत बढ़कर 6,642 करोड़ रुपये हो गई, जो नवंबर में 6,070 करोड़ रुपये थी।

नये नियमों का असर

  • FASTag ब्लैकलिस्ट होने पर, यदि आप इसे 60 मिनट के अंदर रिचार्ज करते हैं, तो आपका पेमेंट नॉमिनल चार्ज पर हो जायेगा।
  • यदि आपका FASTag ब्लैकलिस्टेड होता है और आप टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले इसे रिचार्ज नहीं करते, तो दोगुना टोल वसूला जायेगा। वहीं, पेमेंट नहीं हो पायेगा।

इसे भी पढ़ें :महाकुंभ मेला : आस्था के समंदर में सुरक्षा की पतवार

इसे भी पढ़ें :PM मोदी को लेकर बागेश्वर बाबा का बड़ा ऐलान… जानें

इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...