BIHAR : बिहार के मुंगेर जिले में इंसानियत को शर्मसार करनेवाला एक घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ उम्र के शख्स ने गर्भवती महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। गंभीर स्थिति में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसे भी पढ़ें : धनबाद की आरुषि वंदना बनी NSUI सोशल मीडिया की राष्ट्रीय संयोजक
तुरंत एक्शन में आई पुलिस
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई है और आरोपी शख्स की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी हुई है। मामला मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव का है। पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने गर्भवती महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति गुजरात में ट्रक चलाता है और घर पर अपनी जेठानी के साथ रहती है।
इसे भी पढ़ें : Special Scholarship योजना के लिए 10 करोड़ स्वीकृत, सीएम ने दी मंजूरी
हमेशा तंग करता था आरोपी
पीड़िता ने बताया कि जब वो घर पर अकेले थी तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी घर में घुस आया और चाकू की नोक पर उसके साथ रेप किया। इस मामले में पीड़िता की जेठानी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उन्हें हमेशा तंग करता था। जब भी पीड़ित को उसके घर पानी लेने जाना पड़ता तो वो उसके साथ छेड़खानी करता और उसके शरीर को गलत तरीके से छूने की कोशिश भी करता।
इसे भी पढ़ें : राज्य के उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के लिए 700 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को सीएम ने किया मंजूर
मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई
सदर डीएसपी नंद जी प्रसाद ने बताया कि महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है और उनका मेडिकल कराया जा रहा है। अभियुक्त को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल वो फरार है। महिला गर्भवती है या नहीं इसकी भी जांच कराई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।










