spot_img
spot_img
spot_img

पहली अगस्‍त को होगा NEET (UG) एंट्रेस एग्‍जाम, जानें कितनी भाषाओं में होगी परीक्षा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह परीक्षा पहली अगस्त को होगी। यह बताया गया गया है कि MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS और BHMS कोर्सेस में एडमिशन के लिए परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी समेत 11 भाषाओं में ऑफलाइन मोड में होगी। NTA के महानिदेशक विनीत जोशी ने बताया है कि नीट यूजी परीक्षा साल में एक बार ही होगी।

इसे भी पढ़ें : फेल करने की धमकी देकर नाबालिग को हवस का शिकार बना रहा था शिक्षक, पिता ने देखा… फिर हुआ ये…

720 अंको की होगी परीक्षा

कैंडिडेट्स एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय परीक्षा की भाषा चुन सकते हैं। यह परीक्षा 720 अंको की होती है। इस मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन मेडिकल और डेंटल कोर्सेस में एडमिशन के लिए होता है। अभ्यर्थियों को एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में नामांकन होता है। पिछले साल 15 लाख छात्रों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था।

इसे भी पढ़ें : कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के खिलाफ की थी शिकायत

इस प्रकार करना है आवेदन

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं। यहां होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा। यहां आवेदन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद फीस जमा करनी होगी। इसके बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।

इसे भी पढ़ें : मोटापे की वजह से प्रेमी ने छोड़ा… किया ये काम तो लग गई लड़कों की लाइन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…

Kohramlive : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल...

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

Kohramlive : 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम...

CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…

Kohramlive : देश के करोड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से...