spot_img

इस माह अंतरिक्ष में दिखेंगे कई अद्भुत खगोलीय नजारे, जानिए कब नाखून की तरह दिखेगा चांद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ट्रेंडिंग : मार्च का महीना अंतरिक्ष में होनेवाली कई अद्भुत खगोलीय घटनाओं के लिए यादगार रहेगा। गौरतलब है कि अब इस माह के 23 दिन शेष रह गए हैं। रविवार यानी 14  मार्च को चांद एकदम पतला और नाखून की तरह दिखाई देगा। इसे देखने के लिए किसी यंत्र की जरूरत नहीं है। यह सूरज ढलने के बाद दिखना शुरू होगा। यदि आपके पास दूरबीन या बाइलोक्यूलर्स हों तो दृश्‍य और सुंदर दिखाई देगा।

16 मार्च को यूरेनस के साथ दिखेगा चांद

16 मार्च यानी मंगलवार की शाम को फिर पतला-नाखून जैसा चांद यूरेनस ग्रह के साथ दिखाई देगा। इस समय यूरेनस ग्रह से नीचे की तरफ चांद 5.5 डिग्री साउथ की ओर दिखाई देगा। यूरेनस को देखने के लिए किसी उपकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपके इलाके में प्रदूषण है, तो देखने के लिए दूरबीन या टेलीस्कोप की मदद ली जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : डीएसआरवीएस भर्ती 2021:138 पदों पर हो रही हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

18-19 मार्च को एक साथ दिखेंगे चांद और मंगल

18-19 मार्च को यह नजारा अत्‍यंत खूबसूरत दिखाई देगा, जब एक ही जगह चांद, मंगल ग्रह और प्लीएड्स तारे दिखाई देंगे। 18 मार्च की रात से शुरू होने वाला यह नजारा 19 मार्च की रात तक दिखाई देगा। 18 की रात को चांद प्लीएड्स तारों के समूह के नीचे दक्षिण-पश्चिम में दिखाई देगा। मध्‍य में लाल रंग की चमक के साथ मंगल ग्रह दिखाई देगा।

21 मार्च को जेमिनी नक्षत्र के पास होगा चांद 

21 मार्च की रात को जब चांद जेमिनी नक्षत्र के आसपास दिखाई देगा। उस समय चांद, जेमिनी नक्षत्र और M35 तारों का समूह बनेगा। चांद की रोशनी में तारों का ये समूह थोड़ा मुश्किल से दिखाई देगा। अगर आपके पास दूरबीन या टेलीस्कोप है, तो नजारा बिल्‍कुल साफ दिखाई देगा।

इसे भी पढ़ें : लातेहार में पहली बार खुला टूरिज्म कार्यालय

22, 25 और 27 मार्च को कंजक्‍शन बनाएगा चांद

22, 25 और 27 मार्च को चांद अलग-अलग तारों के ग्रुप के साथ कंजक्शन बनाएगा। 22 को चांद कैस्टर और पोलक्स के साथ कंजक्शन करेगा। 25 मार्च को चांद एटा लियोनिस और रेगुलस के साथ कंजक्शन बनाता दिखेगा। 27 मार्च को चांद एक अति चमकदार सितारे के पास होगा। कंजक्‍शन यानी मिलकर बना हुआ हुआ रूप।

इसे भी पढ़ें :ऑटो लूट मामले का हुआ खुलासा, तीन आरोपी धराए

spot_img

Related articles:

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों

Jubin Nautiyal : चुपके से रचाई शादी, फैंस बोले, दिल खुश हो गया…

अपनी आवाज से दिलों को छू लेने वाले, हर दर्द को गीत बना देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल(Jubin Nautiyal) अब अपनी

तेहरान पर बरसीं मिसाइलें, ईरान ने कहा, “जवाब देंगे और जोरदार देंगे”…

Kohramlive : दुनिया की धड़कनें तेज हो गई हैं,...

PM मोदी के इंस्टाग्राम पर मचा तहलका

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम...